By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पटना : आज बिहार में जंगलराज है और इसके खिलाफ हमें मिलकर लड़ाई लड़नी है – अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पटना : आज बिहार में जंगलराज है और इसके खिलाफ हमें मिलकर लड़ाई लड़नी है – अमित शाह
देशफीचर्ड

पटना : आज बिहार में जंगलराज है और इसके खिलाफ हमें मिलकर लड़ाई लड़नी है – अमित शाह

The Hill India News
Last updated: February 26, 2023 3:52 pm
The Hill India News
Published: February 25, 2023
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार की राजधानी पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘किसान-मज़दूर समागम’ को संबोधित किया।

अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि स्वामी सहजानंद जी ने बिहार को अपनी कर्मभूमि बनाकर अंग्रेज़ों के साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष किया, ज़मींदारी प्रथा का विरोध किया, मज़दूरों का नेतृत्व किया और जाति, धर्म, पंथ और संप्रदाय से ऊपर उठकर देशभर के किसानों को एकत्रित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद जी और सुभाष चंद्र बोस एक ही विचारधारा से जुड़े हुए थे। स्वामी जी ने सन्यासी होने के बावजूद आज़ादी के आंदोलन में मुखर होकर हिस्सा लिया और जब ज़मींदारों द्वारा जबरन किसानों से कर वसूला जाता था तब उन्होंने “कैसे लोगे मालगुज़ारी, लट्ठ हमारा ज़िन्दाबाद” का नारा दिया था। श्री शाह ने कहा कि स्वामी जी ने उस वक्त कहा था कि “जो अन्न, वस्त्र उपजाएगा, अब वो कानून बनाएगा, ये भारतवर्ष उसी का है, अब वही शासन चलाएगा”। उन्होंने कहा कि किसान और मज़दूर को भारत की सभी व्यवस्थाओं के केन्द्र में लाने का काम स्वामी जी ने किया। उन्होंने कहा कि आज स्वामी जी का बिहार गर्त में जा रहा है और हम सबको इसे बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मानना है कि बिहार में डेयरी क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं, क्योंकि यहां पानी, भूमि और मेहनतकश किसान हैं और अगर यहां व्यवस्थाएं ठीक हों, तो बिहार पूरे देश में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन वाला राज्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में गेहूं और धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होती है, तो बिहार में क्यों नहीं होती। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में जंगलराज है और इसके खिलाफ हमें मिलकर लड़ाई लड़नी है।

अमित शाह ने कहा कि देश की जनता 2024 में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान को बजट के केन्द्र में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2013-14 में पिछली सरकार द्वारा कृषि का बजट 25 हज़ार करोड़ रूपए रखा गया था, लेकिन मोदी जी ने इस वर्ष के बजट में उसे बढ़ाकर 1 लाख 25 हज़ार करोड़ रूपए कर दिया है और यही बताता है कि देश के प्रधानमंत्री ने बजट के केन्द्र में कृषि और किसान को रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के हर किसान के बैंक खाते में 6 हज़ार रूपए सालाना डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाता है और इस योजना के ज़रिए मोदी जी ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसान को ऋण ही ना लेना पड़े।श्री शाह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में स्टार्ट-अप भी शुरू किए गए हैं और मोदी जी ने बारिश के आधार पर खेती करने वाले किसानों के लिए श्री अन्न यानी मोटे अनाज की योजना भी लागू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारा ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का दुनियाभर के बाज़ार में जाएगा और इससे किसानों की आमदनी बहुत बढ़ जाएगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय ने 2 लाख पंचायतों में सहकारी डेयरी बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि डेयरी के लिए देश में सबसे उपयुक्त जगह बिहार है क्योंकि यहां डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए सभी ज़रूरी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 12 किस्तों में सवा 2 लाख करोड़ रूपए किसानों के बैंक खातों में पहुंचाने का काम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है और इसके माध्यम से देश के करोड़ों किसानों ने अपने जीवन में परिवर्तन महसूस किया है। श्री शाह ने कहा कि 2009 से 2014 तक 3.74 लाख करोड़ रूपए का अनाज किसानों से खरीदा गया, लेकिन 2014 से 2019 के बीच 8 लाख करोड़ रूपए का गेहूं और धान किसानों से खरीदने का काम केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी नीमकोटेड यूरिया लाए जिससे देशभर में इसकी कालाबाज़ारी बंद हो गई, लेकिन बिहार में इसकी कालाबाज़ारी चल रही है, इसीलिए यहां किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में भी डबल इंजन की सरकार बन जाए, तो बिहार देश का सबसे समृद्ध राज्य बन जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि स्वामी सहजानंद जी के किसानों और मज़दूरों के प्रति विचारों को देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ज़मीन पर उतार रहे हैं।

You Might Also Like

UP: CM योगी ने कहा “विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदार और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है”
Uttarakhand: भारी बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर फटा बादल, भीम बली में करीब 200 तीर्थयात्री फंसे
विपक्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध अमर्यादित कृत्य करने पर, कांग्रेस का BJP नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
New Delhi : सरकार के सहयोग से भारत में जैव ऊर्जा इकोसिस्टम में बदलाव को बढ़ावा मिला: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी
शाहरुख का बाप निकला हिस्ट्रीशीटर, ATS ने उठाया तो बहन बोली- दाढ़ी की वजह से पकड़ा
TAGGED:againstAmit ShahBiharfightJungle RajPatnaTogether
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड BJP में मंथन का दौर तेज: राज्यसभा सीट पर आज बनेगा नामों का पैनल, नई टीम के साथ कोर ग्रुप की अहम बैठक

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं खारिज; अब इसी व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव
हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत? एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM धामी की तारीफ और दिनेश अग्रवाल के तंज से गरमाया माहौल
होर्मुज खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 7 दिन का फॉर्मूला, सामने रखीं बड़ी शर्तें; क्या अब थमेगा महीनों से जारी युद्ध?
बैंक हड़ताल से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगा सितंबर का वेतन-पेंशन; सरकार ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?