By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विपक्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध अमर्यादित कृत्य करने पर, कांग्रेस का BJP नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > विपक्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध अमर्यादित कृत्य करने पर, कांग्रेस का BJP नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
उत्तराखंडफीचर्ड

विपक्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध अमर्यादित कृत्य करने पर, कांग्रेस का BJP नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

The Hill India News
Last updated: July 13, 2024 1:15 pm
The Hill India News
Published: July 13, 2024
Share
SHARE

परवादून जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला कोतवाली में प्रदर्शन किया व भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि दो जुलाई को बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने डोईवाला चौक पर माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोटो लगाकर पुतले को आग के हवाले करने से पहले पुतले के साथ अमर्यादित आचरण किया तथा उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणियाँ कीं।

कुछ समय पूर्व किसानों के आंदोलन के दौरान डोईवाला चीनी मिल के सामने माननीय मुख्यमंत्री जी का फ़ोटो लगा पुतला दहन किया गया था, जिस पर कई लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए थे। परन्तु मंगलवार (दो जुलाई 2024) को घटित प्रकरण, जिसमें माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय टिप्पणियाँ करते हुए उनका फोटो लगाकर पुतले को पीटते हुए जलाया गया है, में कोई कार्रवाई नहीं किया जाना दुखद है। यह व्यवस्था कानून को सत्ता के दृष्टिकोण से लागू करना दर्शाती है।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी का फोटो लगा पुतला जलाने एवं उनके विरुद्ध अमर्यादित कृत्य करने, अपमानजनक टिप्पणियां एवं अभद्रता करने तथा संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी व ब्लॉक अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा संवैधानिक पद है। संवैधानिक पद पर आसीन किसी व्यक्ति का फोटो लगाकर पुतला जलाना एवं उनके प्रति सार्वजनिक रूप से अमर्यादित आचरण करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

डोईवाला गन्ना समिति अध्य्क्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि उक्त जमावड़े द्वारा नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के मान सम्मान के विरुद्ध किए गए कृत्य एवं आपराधिक प्रवृत्ति के आचरण से हम सभी राहुल गांधी के समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कानून पर विश्वास रखने वाले लोगों के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उक्त जमावड़े का असंवैधानिक कृत्य मानवीय गरिमा के विरुद्ध है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा अमर्यादित कृ्त्य एवं टिप्पणियाँ करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाए अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवाण शास्त्री,मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी,पूर्व प्रधान उम्मेद बोरा, सुनील बर्मन,सुनील सैनी,ताजेन्द्र ताज प्रधान,अफसाना अंसारी,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट , याकूब अली,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष सावन राठौर ,आरिफ अली,महिपाल रावत ,शाकिर अली,नौशाद अली, संजू ठाकुर, प्रकाश नेगी , याकूब अली, विनय मुरली,बाबूलाल, बलवीर सिंह, साजिद अली,शुभम काम्बोज,संजीव भट्ट, आशीष राणा ,चंद्र प्रकाश काला, सूरज भट्ट, शारूख सिद्दीकी, मौहम्मद कैफ आदि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

हिंदू संगठनों ने निकाला जूलुस, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की
कोयला मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने कोयला/लिग्नाइट कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की
परिसीमन, SIR और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर सियासत तेज: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप
इमरान खान ने पीएम मोदी की तारीफ के साथ कहा “… मिलकर हमारे मुंह पर मारा है तमाचा”
ISRO का EOS-09 मिशन क्यों रह गया अधूरा? लॉन्च के 9वें मिनट में तकनीकी गड़बड़ी से टूटा भारत की निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने का सपना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?