By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री ने ₹700 करोड़ की लागत से 56 नई वाटरशेड विकास परियोजनाएं स्वीकृत की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री ने ₹700 करोड़ की लागत से 56 नई वाटरशेड विकास परियोजनाएं स्वीकृत की
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री ने ₹700 करोड़ की लागत से 56 नई वाटरशेड विकास परियोजनाएं स्वीकृत की

The Hill India News
Last updated: January 13, 2025 3:02 pm
The Hill India News
Published: January 13, 2025
Share
SHARE

भूमि संसाधन विभाग (DOLR), ग्रामीण विकास मंत्रालय (MORD) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY) के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी- पीएमकेएसवाई) को लागू कर रहा है, जिसका उद्देश्य देश के अवक्रमित और वर्षा आधारित क्षेत्रों को एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से विकसित करना है।

इस योजना के तहत की जाने वाली गतिविधियों में पर्वतीय क्षेत्र उपचार, जल निकासी रेखा उपचार, मृदा और नमी संरक्षण, वर्षा जल संचयन, नर्सरी स्थापना, चरागाह विकास, भूमिहीन व्यक्तियों के लिए आजीविका आदि शामिल हैं।

डब्ल्यूडीसी- पीएमकेएसवाई 1.0 के तहत पूर्ण परियोजनाओं के मूल्यांकन से भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार, सतही जल की उपलब्धता में वृद्धि, फसल उत्पादकता और किसानों की आय में सुधार देखा गया है। इन पहलों के माध्यम से, डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में सुधार और किसानों की जलवायु परिवर्तन के प्रति बेहतर सहनशीलता सुनिश्चित करके सतत विकास की दिशा में कार्य करता है।

कृषि मंत्री की अध्‍यक्षता में आज भूमि संसाधन विभाग, वाटरशेड प्रबंधन प्रभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय (MORD) ने पीएमकेएसवाई-डब्ल्यूडीसी 2.0 योजना के तहत 10 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, असम, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, नागालैंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड में 700 करोड़ रुपये की लागत से 56 नई वाटरशेड विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है।  ये परियोजनाएं किसानों की आय बढ़ाने, भूमि क्षरण को रोकने और जलवायु लचीलापन मजबूत करने के प्रयासों में सहायता करेंगी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में, डब्ल्यूडीसी- पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत लगभग 50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने वाली 1150 परियोजनाओं को ₹12303 करोड़ की लागत से स्वीकृत किया गया है।

प्रत्येक परियोजना का क्षेत्रफल लगभग 5,000 हेक्टेयर होगा, हालांकि पहाड़ी राज्यों में यह कम हो सकता है।  इस पहल का उद्देश्य अवनत भूमि की समय पर पुनर्प्राप्ति और निधियों के कुशल उपयोग के माध्यम से क्षेत्र में प्रत्यक्ष प्रभाव सुनिश्चित करना है।

 

You Might Also Like

बम की सूचना के बाद एफिल टावर को खाली कराया गया, भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात
नई दिल्ली : 2022 में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कारों की राशि 20 लाख रुपये होगी : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
उत्तराखण्ड : ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस ग्राम्य विकास की दिशा में एक अनूठा प्रयोग है – सीएम धामी
Uttarakhand: देहरादून में तुलसी प्रतिष्ठान के मैदान में 8 मई से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
उत्तराखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, विवादित प्रश्नों की होगी दोबारा जांच
TAGGED:AgricultureNew Delhirural developmentUnion Ministerwatershed development projects
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?