By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : नमामि गंगे कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता गंगा संरक्षण में योगदान देने वाले सभी लोगों को समर्पितः शेखावत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : नमामि गंगे कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता गंगा संरक्षण में योगदान देने वाले सभी लोगों को समर्पितः शेखावत
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : नमामि गंगे कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता गंगा संरक्षण में योगदान देने वाले सभी लोगों को समर्पितः शेखावत

The Hill India News
Last updated: December 20, 2022 5:50 pm
The Hill India News
Published: December 20, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गंगा विचार मंच कार्यशाला की अध्यक्षता की

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गंगा विचार मंच (जीवीएम) की कार्यशाला की अध्यक्षता की। जीवीएम गंगा नदी के विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद का एक मंच है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा नमामि गंगे को प्राकृतिक दुनिया को पुनर्जीवित करने के लिए विश्व के शीर्ष 10 प्रमुख कार्यक्रमों से एक के रूप में मान्यता दिए जाने का जिक्र करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि यह मान्यता उन लोगों को समर्पित है, जो अपने ढंग से गंगा संरक्षण के लिए योगदान दे रहे हैं और लक्ष्य के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों और नदियों के बीच जुड़ाव के कारण ही नमामि गंगे एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया है। इसके जैसा कोई और कार्यक्रम नहीं बन पाया है।

जमीनी स्तर पर काम के लिए जीवीएम स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम सभी गंगा परिवार का हिस्सा हैं। हमें एक साथ अगले स्तर पर जाने का प्रयास करना चाहिए तथा गंगा के संरक्षण में अब तक मिली सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने जीवीएम सदस्यों से उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर विचार करने तथा भविष्य के लिए और अधिक लक्ष्य तय करने का आग्रह किया। श्री शेखावत ने जीवीएम स्वयंसेवकों को नदी में बहने वाले किसी अशोधित अपशिष्ट के बारे में जानकारी देकर सरकार की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • नामामि गंगे एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया है। लोगों-नदियों से जुड़ने के कारण ऐसा कोई और कार्यक्रम नहीः केंद्रीय जल शक्ति मंत्री
  • श्री शेखावत ने जीवीएम स्वयंसेवकों को नदी में बहने वाले किसी अशोधित अपशिष्ट के बारे में सूचित करके सरकार की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • जमीनी परीक्षण तथा नमामि गंगे के सकारात्मक प्रभाव को मापने के बाद ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी जाती है, जो जल की गुणवत्ता में सुधार और जलीय प्रजातियों विशेषकर गंगा डॉल्फिन की बढ़ती दृष्टि में प्रकट होती हैः डीजी, एनएमसीजी
  • जीवीएम लोगों को समाधान सुझाने, बहस करने तथा गंगा संरक्षण में एक स्वयंसेवक के रूप में हिस्सा लेने का अवसर देता है।
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ जीवीएम स्वयंसेवकों के इंटरेक्टिव सत्र में कई सुझाव सामने आए।
  • राष्ट्रीय जैविक और प्राकृतिक खेती केंद्र के निदेशक श्री गगनेश शर्मा द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रस्तुति।

अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार ने कहा कि नमामि गंगे को विश्व के शीर्ष 10 फ्लैगशिप कार्यक्रमों में से एक के रूप में मान्यता देना बहुत बड़ी उपलब्धि है और जीवीएम ने इसे संभव बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। श्री कुमार ने कहा कि जमीनी परीक्षण और नमामि गंगे के सकारात्मक प्रभाव को मापने के बाद ही यह मान्यता दी गई है, जो जल की गुणवत्ता में सुधार तथा जलीय प्रजातियों विशेष रूप से गंगा डॉल्फिन की बढ़ती दृष्टि में प्रकट होता है। जीवीएम जैसे स्वयंसेवी प्लेटफॉर्म के कारण ही नमामि गंगे एक जन आंदोलन बन गया है और मैं इस उपलब्धि के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।

एनएमसीजी के महानिदेशक ने अर्थ गंगा की अवधारणा की भी चर्चा की, जिसके अंतर्गत ‘घाट में हाट’, गंगा आरती के लिए प्रशिक्षण, गंगा बेसिन में प्राकृतिक खेती अपनाने पर किसानों के लिए कार्यशालाओं सहित कई नई पहल की जा रही हैं। पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में गंगा किनारे पर्यटन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित करने के लिए गंगा तथा उसकी सहायक नदियों पर 75 स्थानों पर कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। श्री कुमार ने अप्रैल 2022 से जिला गंगा समितियों की नियमित बैठकों की भी चर्चा की, जो जिला तथा स्थानीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों और परियोजनाओं को लागू करने में सकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।

कार्यशाला में एक इंटरेक्टिव सत्र का भी आयोजन किया गया। इसमें जीवीएम स्वयंसेवकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से बातचीत की। इस बातचीत में कई सुझाव सामने आए। जीवीएम मंच जीवन के सभी क्षेत्र के लोगों को ठोस समाधान सुझाने, बहस करने, गंगा नदी के संरक्षण में एक स्वयंसेवक के रूप में भाग लेने का अनूठा अवसर देता है। कार्यशाला में राष्ट्रीय जैविक एवं कृषि केंद्र के निदेशक श्री गगनेश शर्मा ने प्राकृतिक खेती पर प्रेजेंटेशन दिया। कार्यशाला में एनएमसीजी के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार, जीवीएम के राष्ट्रीय संयोजक श्री भरत पाठक, ईडी (टेक्निकल) श्री डी.पी. मथुरिया भी उपस्थित थे।

संयुक्त राष्ट्र ने हाल में नमामि गंगे मिशन की सराहना की थी और इसे विश्व के इकोसिस्टम को बहाल करने के लिए 10 फ्लैगशिप कार्यक्रमों में शामिल किया था। इन अभियानों को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) तथा संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफईओ) द्वारा प्राकृतिक इकोसिस्टम बहाल करने के लिए चुना गया था। अब नमामि गंगे मिशन को संयुक्त राष्ट्र समर्थन, वित्त पोषण तथा तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त होगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001V30M.jpg

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत नई दिल्ली में गंगा विचार मंच कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए -सीएम धामी
कावेरी के बाद ‘माणिक’ की ताकत: स्वदेशी टर्बोफैन इंजन से भारत की लंबी दूरी की मिसाइलें होंगी और घातक, रक्षा आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान
कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की सरेआम हत्या से तनाव, मंगलुरू में बढ़ाई गई सुरक्षा
आरटीआई से बड़ा खुलासा: वायु प्रदूषण से जूझती रही दिल्ली लेकिन एमसीडी ने 29 करोड़ की ‘स्वच्छ वायु निधि’ खर्च ही नहीं करी 
HC के रजिस्ट्रार जनरल खुद से नहीं शुरू कर सकते अनुशासनात्मक कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, उत्तराखंड न्यायिक अधिकारी बहाली मामले में अहम फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?