By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : विश्व को भारत से अपेक्षाएं हैं, पिछले छह सालों में रक्षा निर्यात में सात गुना वृद्धि दर्ज की गई है – राजनाथ सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : विश्व को भारत से अपेक्षाएं हैं, पिछले छह सालों में रक्षा निर्यात में सात गुना वृद्धि दर्ज की गई है – राजनाथ सिंह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : विश्व को भारत से अपेक्षाएं हैं, पिछले छह सालों में रक्षा निर्यात में सात गुना वृद्धि दर्ज की गई है – राजनाथ सिंह

The Hill India News
Last updated: December 17, 2022 1:50 pm
The Hill India News
Published: December 17, 2022
Share
SHARE

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में फिक्की के एक कार्यक्रम में गलवान और तवांग की घटनाओं के दौरान भारतीय सेना की वीरता की सराहना की; कहा, हमारा किसी की भूमि पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर कोई बुरी दृष्टि डालने का प्रयास करता है तो हम तैयार हैं

“विश्व को भारत से अपेक्षाएं हैं, पिछले छह सालों में रक्षा निर्यात में सात गुना वृद्धि दर्ज की गई है”

राजनाथ सिंह ने वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए घरेलू उद्योग और विदेशी ओईएम से भारतीय रक्षा क्षेत्र में और अधिक निवेश करने का आग्रह किया

“रक्षा उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था का सनराइज सेक्टर बनेगा”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एजेंडा तय करने वाला बन गया है: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गलवान और तवांग की घटनाओं के दौरान अद्वितीय वीरता दिखाने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की। नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के 95वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने बल देकर कहा कि भारत का दूसरे देशों की भूमि पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर कोई बुरी दृष्टि डालने का प्रयास करता है तो देश हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य एक महाशक्ति बनना है जो दुनिया के कल्याण के लिए काम करे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहा है और 2014 में निवेश फर्म मॉर्गन स्टेनली द्वारा गढ़े गए शब्द ‘फ्रैजाइल फाइव’ से ‘फैबुलस फाइव’ की श्रेणी में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा, “भारत अब विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। हमें 1991 से तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 31 वर्ष का समय लग गया। मुझे विश्वास है कि अगले सात वर्षों में ही तीन ट्रिलियन डॉलर जोड़े जा सकेंगे।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता और निर्णय लेने की क्षमता के कारण भारत अब विश्व पटल पर एजेंडा तय करने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा, भारत की जी-20 अध्यक्षता भारत के बढ़ते कद का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “जी-20 की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ है जिसके माध्यम से विकास की एक समावेशी और निर्णायक रुपरेखा निर्धारित की जाएगी। वसुधैव कुटुम्बकम और विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित होकर, हमारे प्रधानमंत्री ने आर्थिक और मानव विकास के लिए भारत के संकल्प को उन देशों के साथ साझा करने का निर्णय लिया है जो अभी तक कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं।”

राजनाथ सिंह ने सरकार द्वारा किए गए प्रक्रियात्मक और संरचनात्मक सुधारों को रेखांकित किया, जिसने एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर नवीन भारत’ की दिशा में एक लंबी छलांग लगाने के लिए आधार तैयार किया है। उन्होंने एक डिजिटल वित्तीय अवसंरचना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के सृजन का विशेष उल्लेख किया, जो विशेष रूप से निर्धन व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हुआ है।

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए कई सुधारों को सूचीबद्ध किया, जिसमें एफडीआई मानदंडों को सरल बनाना और ऑटोमैटिक रूट के तहत अधिकतम सीमा को 74 प्रतिशत तक बढ़ाना और सरकारी रुट के तहत 100 प्रतिशत तक बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 2022-23 में पूंजीगत खरीद बजट का 68 प्रतिशत घरेलू उद्योग के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में निवेश करने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में समेकित होने के लिए घरेलू उद्योग और विदेशी ओईएम से अपील की।

राजनाथ सिंह ने बताया कि सुधारों से वांछित परिणाम प्राप्त हुए हैं और पिछले छह वर्षों में रक्षा निर्यात में सात गुना वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, 2025 तक रक्षा उत्पादन को 12 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 22 अरब अमेरिकी डॉलर करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “रक्षा क्षेत्र के लिए यह एक स्वर्णिम काल है क्योंकि इसने लड़ाकू विमान, विमानवाहक प्रमुख युद्धक टैंक तथा हमलावर हेलीकाप्टरों के विनिर्माण द्वारा अपनी क्षमताएं प्रदर्शित की हैं। भारतीय रक्षा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और अपनी वैश्विक उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह न केवल बड़ी कंपनियों बल्कि स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई को भी आकर्षित कर रहा है। हाल के वर्षों में कई स्टार्ट-अप उभरे हैं। 2014 में देश में मुश्किल से 400-500 स्टार्टअप थे। आज यह संख्या बढ़कर 80,000 तक पहुंच चुकी है। रक्षा उद्योग में विकास की विपुल संभावनाएं हैं। यह भारतीय अर्थव्यवस्था का सनराइज सेक्टर बनने जा रहा है।”

You Might Also Like

गोवा : आज की सनसनीखेज दुनिया में कोई भी खबर विशेष खबर नहीं है-निदेशक विक्रम पटवर्धन
उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा अनियमितताओं पर रिपोर्ट सौंपी, मुख्यमंत्री धामी बोले — अभ्यर्थियों के हित में होगा निष्पक्ष निर्णय
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी कल शिलांग में उत्तर-पूर्व परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे
उत्तराखंड: लक्सर में डॉक्टर पर दो बार जानलेवा हमला, बाबा के कहने पर चेले ने चलाई गोलियां, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तराखंड में योजनाओं की पहुँच बढ़ाने की पहल: मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तकों और पोर्टल का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, 5 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग; तमिलनाडु में कल्याणकारी योजनाओं की बौछार

The Hill India News
The Hill India News
August 5, 2026
दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: परवादून में SIR अभियान हेतु 10 सदस्यीय समिति गठित, डोईवाला और ऋषिकेश में बने कंट्रोल रूम
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, बोले- “कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, डरने वाला नहीं”
“बीजेपी बांकीपुर हार गई, लेकिन कमजोर नहीं हुई”—जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा संदेश, कहा- जनता ही बनाती है, जनता ही हटाती है
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?