By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : अच्छे बीजों से उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है : शिवराज सिंह चौहान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > नई दिल्ली : अच्छे बीजों से उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है : शिवराज सिंह चौहान
दिल्लीदेशफीचर्ड

नई दिल्ली : अच्छे बीजों से उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है : शिवराज सिंह चौहान

The Hill India News
Last updated: November 28, 2024 2:14 pm
The Hill India News
Published: November 28, 2024
Share
SHARE

भारत में उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत कम करना, उत्पादन के ठीक दाम देना, नुकसान की भरपाई करना, कृषि विविधिकरण करने को लेकर अभियान चलाया गया है :  चौहान

लैब टू लैंड यानि विज्ञान से किसान तक कैसे जल्दी बीज मिलें और गुणवत्ता भी प्रभावित न हो व किसान की पहुंच में भी रहे : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

घटिया किस्म के बीज उपलब्ध कराना अपराध है :  शिवराज सिंह चौहान

पिछली 12 बीज कांग्रेस में निष्कर्ष निकले और उन पर क्या काम हुआ इस 13वीं कांग्रेस में उन पर चर्चा करें और ठोस निर्णय लें : श्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रही 13वीं राष्ट्रीय बीज/सीड कांग्रेस को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस वर्चुअल संबोधन के दौरान कृषि अनुसन्धान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव फैज अहमद किदवई व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती भारत के लिए ही नहीं संपूर्ण विश्व के लिए बहुत आवश्यक है। खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत जैसे देश में बड़ी आबादी अपनी आजीविका खेती से ही चलाती है। कृषि अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं। भारत विश्वबन्धू भी है, हमारी वसुधैव कुटुंबकम की परिकल्पना भी है। आजकल हम अपने देश की ही खाद्य आवश्यकता की पूर्ति नहीं कर रहे बल्कि दुनिया के कई देशों में फल, सब्जियां निर्यात कर उन्हें सहयोग कर रहे हैं। खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण अच्छे बीज हैं। भारत में उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत कम करना, उत्पादन के ठीक दाम देना, नुकसान की भरपाई करना, कृषि विविधिकरण करने को लेकर अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही भारत में कैबिनेट ने प्राकृतिक कृषि मिशन को मंजूरी दी है। अनियिन्त्रित केमिकल फर्टिलाइजर व कीटनाशकों के उपयोग के कारण धरती व मनुष्यों का स्वास्थ्य खराब हो गया है और जीवों के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि लोगों को शुद्व आहार मिले जो मानव शरीर के लिए भी उपयोगी हो और धरती का स्वास्थ्य भी बना रहे। दुनिया की खाद्य की आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए यह आवश्यक है कि उत्पादन बढ़े और उत्पादन बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बीज, अच्छे बीज और गुणवत्तापूर्ण बीज होना है। पिछले दिनों आईसीएआर ने प्रधानमंत्री से बीजों की 109 किस्में रिलीज करवाई थीं जोकि जलवायु के अनुकूल, कम पानी और कम समय में फसल पैदा होने वाले थे। बीज खेती के प्राण हैं। हम किसानों को अच्छे बीज उपलब्ध करवा पाते हैं तो इससे बड़ी खेती की कोई और सेवा नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं मानता हूं कि सीड कांग्रेस बहुत महत्वपूर्ण फोरम है जिसमें बीज से संबंधित उपयोग करने वाले किसान, कंपनियां, व्यापारी सभी मिलकर विचार करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे बीजों से उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। किसानों को अच्छे बीज उचित दाम पर व समय पर कैसे उपलब्ध करायें ऐसा रोड़मैप तैयार करना हैं। लैब टू लैंड यानि विज्ञान से किसान तक कैसे जल्दी बीज मिलें और गुणवत्ता भी प्रभावित न हो व किसान की पहुंच में भी रहें। श्री चौहान ने कपास के बीजों का उदाहरण देते हुए कहा कि कपास के बीज के दाम बढ़ने से बीज छोटे किसानों की पहुंच से ही दूर हो गये। यह आवश्यक है कि पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध करायें कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध करा सकें।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि घटिया किस्म के बीजों की शिकायत बहुत आती है। घटिया किस्म के बीज उपलब्ध कराना अपराध है। इससे किसान की जिन्दगी तो प्रभावित होती है और उत्पादन भी प्रभावित होता है। इस पर भी विचार करें। उन्होंने कहा कि पिछली 12 बीज कांग्रेस में निष्कर्ष निकले और उन पर क्या काम हुआ इस 13वीं कांग्रेस में उन पर चर्चा करें और ठोस निर्णय लें। यह 13वीं राष्ट्रीय बीज सीड कांग्रेस अच्छे बीजों की उपलब्धता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। 14वीं कांग्रेस में रिपोर्ट पेश होनी चाहिए कि क्या काम हो चुके हैं और क्या काम करने हैं। एक्शन टेकन रिपोर्ट 14वीं कांग्रेस में पेश हो। भारत में परंपरागत चावल की 3 हजार से ज़्यादा किस्में हैं। परंपरागत बीजों को सहेज कर रखें। कांग्रेस में आये विद्वानों के ज्ञान का पूरा लाभ उठायें। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस अपनी उदेश्य की पूर्ति में सफल होगी।

You Might Also Like

असम में चुनावी रैली के दौरान गिरा टीएमसी का मंच, भाषण देते वक्त औंधे मुंह गिरे नेता, मची अफरा-तफरी
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, अब टीम इंडिया का सामना होगा साउथ अफ्रीका से
“जनसेवा को बनाएं मिशन”: सीएम धामी ने नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद
उत्तर भारत में मानसून का कहर: उत्तराखंड और यूपी में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूल बंद
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
TAGGED:good seedsincreasedNew DelhiproductionShivraj Singh Chauhan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल

The Hill India News
The Hill India News
June 23, 2026
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासन, दो घंटे में जमींदोज हुआ सपा कार्यालय, सीतापुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा राजनीतिक भूचाल
राम मंदिर में कथित अनियमितताओं का खुलासा: बिना रसीद चंदा, जेवरों का हिसाब गायब, शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
उद्धव सेना में बढ़ी बेचैनी: 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के संपर्क में! इमरजेंसी बैठक से सियासी हलचल तेज
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?