By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :भारतीय वायुसेना प्रमुख और एफएएसएफ प्रमुख ने युद्धाभ्यास गरुड़ VII के दौरान उड़ान भरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :भारतीय वायुसेना प्रमुख और एफएएसएफ प्रमुख ने युद्धाभ्यास गरुड़ VII के दौरान उड़ान भरी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :भारतीय वायुसेना प्रमुख और एफएएसएफ प्रमुख ने युद्धाभ्यास गरुड़ VII के दौरान उड़ान भरी

The Hill India News
Last updated: November 8, 2022 3:03 pm
The Hill India News
Published: November 8, 2022
Share
SHARE

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के बीच जारी युद्धाभ्यास गरुड़ VII में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और एफएएसएफ प्रमुख जनरल स्टीफ़न मिल द्वारा आज संयुक्त उड़ान भरी गई। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने जहां आईएएफ के राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी, वहीं एफएएसएफ प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी । दोनों ने संयुक्त प्रशिक्षण मिशन के अंतर्गत इस अभ्यास में भाग लिया, जिसका आयोजन वायुसेना स्टेशन जोधपुर से किया गया था।

बाद में एफएएसएफ प्रमुख के साथ मीडिया से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख (सीएएस) ने बताया कि युद्धाभ्यास गरुड़ दोनों वायु सेनाओं को सैन्य अभियानों के दौरान एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और आत्मसात करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है । उन्होंने दोनों वायु सेनाओं के बीच बढ़ती अंतःक्रियाशीलता पर भी प्रकाश डाला, जो अभ्यास के प्रत्येक संस्करण के साथ आगे बढ़ रही है । यह अभ्यास 2003 से एक नियमित द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में आयोजित किया जा रहा है ।

युद्धाभ्यास गरुड़ VII एलसीए तेजस और हाल ही में शामिल एलसीएच प्रचंड के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लेने का पहला अवसर है। दिनांक 12 नवंबर 2022 को समाप्त होने वाले इस अभ्यास में चार एफएएसएफ राफेल लड़ाकू विमान और एक ए-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान शामिल हैं । एलसीए और एलसीएच प्रचंड के अलावा भारतीय वायुसेना के दल में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और जगुआर लड़ाकू विमान एवं साथ ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल हैं । भारतीय वायुसेना की टीम में फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट, एवाक्स, एईडब्ल्यू एंड सी और गरुड़ स्पेशल फोर्सेज जैसी कॉम्बैट एनेबलिंग एसेट्स भी शामिल हैं ।

You Might Also Like

ट्रेन हादसा: कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पुणे : शिवाजी महाराज के स्वराज की यात्रा अटक से लेकर कटक तक और गुजरात से लेकर बंगाल तक पहुंची जिसने समग्र भारत को स्वतंत्रता की चेतना देने का काम किया -अमित शाह
भोपाल : सबका दिल जीत लो, ऐसा आयोजन करके दिखा दो- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
उत्तराखण्ड : सरकार ने दिया आर्थिक विकास दर का हिसाब तेजी से ग्रोथ कर रहा उत्तराखंड
नई दिल्ली : प्रकृति के उतार-चढ़ाव से देश के कमजोर किसान समुदाय को बचाया जाये- कृषि सचिव मनोज आहूजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल

The Hill India News
The Hill India News
June 23, 2026
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासन, दो घंटे में जमींदोज हुआ सपा कार्यालय, सीतापुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा राजनीतिक भूचाल
राम मंदिर में कथित अनियमितताओं का खुलासा: बिना रसीद चंदा, जेवरों का हिसाब गायब, शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
उद्धव सेना में बढ़ी बेचैनी: 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के संपर्क में! इमरजेंसी बैठक से सियासी हलचल तेज
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?