By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सरकार ने दिया आर्थिक विकास दर का हिसाब तेजी से ग्रोथ कर रहा उत्तराखंड
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सरकार ने दिया आर्थिक विकास दर का हिसाब तेजी से ग्रोथ कर रहा उत्तराखंड
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सरकार ने दिया आर्थिक विकास दर का हिसाब तेजी से ग्रोथ कर रहा उत्तराखंड

The Hill India News
Last updated: February 15, 2025 2:57 pm
The Hill India News
Published: February 15, 2025
Share
SHARE

देहरादून : उत्तराखण्ड आर्थिक मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य में बेरोजगारी जैसी समस्याओं का भी राज्य समाधान कर रहा है. उत्तराखंड के प्रमुख सचिव नियोजन और ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड में विकास दर को लेकर आंकड़े सार्वजनिक करते हुए इस बात को रखा.

साल 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 246,178 रुपए रही थी. राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय से इसकी तुलना की जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर अनुमानित प्रति व्यक्ति आय 200162 रुपए अनुमानित है. सकल राज्य घरेलू उत्पाद में भी उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन किया है.

वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड की प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति आय 2,74,064 रुपए होने का अनुमान है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 की तुलना में 11.33 प्रतिशत अधिक है, वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए प्रति व्यक्ति आय 2,46,178 रुपए अनुमानित की गई है। इधर, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 2,00,162 रुपए अनुमानित है जो कि वर्ष 2023-24 की तुलना में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2023- 24 में 1,84,205 रुपए प्रति व्यक्ति आय अनुमानित की गई है।

शनिवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रमुख सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य में किए गए आर्थिक सर्वे के चुनिंदा आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि राज्य में अर्थव्यवस्था का आकार (प्रचलित भावों पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद) वित्तीय वर्ष 2024-25 में 378.24 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार 332.99 हजार करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है। जो कि 13. 59 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2023-24 में यह वृद़धि दर 13.78 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इसी तरह वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (अधार वर्ष 2011-12) के अनुसार वर्ष 2024-25 में अर्थव्यवस्था का आकार ₹ 217.82 हजार करोड़ का स्तर प्राप्त करने का अनुमान है जबकि वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार ₹ 204.32 हजार करोड़ प्राप्त करने का अनुमान हैं। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 6.61 प्रतिशत अनुमानित है। यह वृद्धि दर वर्ष 2023-24 में 7.83 प्रतिशत अनुमानित हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024-25 में देश की आर्थिक विकास दर 6.4 प्रतिशत प्रदर्शित की गयी है तथा वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत अनुमानित है।

You Might Also Like

मौसम का कहर: पूर्वोत्तर में रेड अलर्ट, दिल्ली में राहत की फुहारें, हिमाचल में बंद हुए हाईवे
Accident… और अब प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हादसा, सुहेलदेव एक्सप्रेस के 2 डिब्बे सहित इंजन पटरी से उतरा
Uttarakhand: भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का उद्घाटन, एस्ट्रो टूरिज्म में होगा बहुआयामी पर्यटन का विकास- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड : धामी कैबिनेट में सख्त भू-कानून प्रस्ताव पास, 13 में से 11 जिलों में भूमि खरीद पर रोक
बीजेपी की पटना में आज से 2 दिवसीय बैठक, सहयोगियों संग सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
TAGGED:economic growthGovernmentgrowing rapidly.Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था का कायाकल्प: 3,211 पदों पर जल्द होगी बंपर भर्ती, मंत्री रेखा आर्या ने दिए सख्त निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प है: CM धामी ने उत्तराखंड PCS 2024 के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा ‘सफलता का महामंत्र’
अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?