By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भोपाल : सबका दिल जीत लो, ऐसा आयोजन करके दिखा दो- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > भोपाल : सबका दिल जीत लो, ऐसा आयोजन करके दिखा दो- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
देशफीचर्ड

भोपाल : सबका दिल जीत लो, ऐसा आयोजन करके दिखा दो- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

The Hill India News
Last updated: February 4, 2023 1:45 pm
The Hill India News
Published: January 31, 2023
Share
SHARE

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेलों को जिस ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है, उसका एक उदाहरण आज आपके सामने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह पाचंवा एडिशन है। 9 शहरों में 13 दिन तक यह आयोजन चलेगा और इसमें 6 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कहीं और नहीं मध्य प्रदेश की इस धरती पर होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पिछली बार जब हरियाणा में हुआ तो 12 रिकॉर्ड टूटे थे जिसमें से 11 रिकॉर्ड लड़कियों ने तोड़े थे। अब मध्य प्रदेश की धरती पर देखते हैं इस बार कितने रिकॉर्ड टूटते हैं।

यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक ओर रिकॉर्ड खिलाड़ी तोड़ेंगे तो दूसरी ओर मैं मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह करता हूं कि आप स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में आएं ताकि अगला कोई आयोजन जैसे नैशनल गेम्स या दूसरे आयोजन करने हो तो लगे कि इसका मौका मध्य प्रदेश को मिले। मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह है कि सबका दिल जीत लो, आप ऐसा आयोजन करके दिखा दो।

ठाकुर ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस में जिस तरह मध्य प्रदेश की धरती पर लोगों का स्वागत हुआ वह सराहनीय है। वैसा ही अभिवादन खिलाड़ियों का इस बार भी कीजिए। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल के लिए खेलो इंडिया का बजट बढ़ाकर 3200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि खेलों का बजट भी बढ़ाकर प्रति वर्ष 2000 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।

ठाकुर ने कहा कि अमूमन जब कोई भी बड़ा टूर्नामेंट होता है उससे पहले प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने निखत जरीन के योगदान को याद किया। श्री ठाकुर ने कहा है कि इस बार मलखंभ जैसे खेल को भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया है। अब यह रीजनल नहीं बल्कि नेशनल गेम हो गया है। जल्द ही यह इंटरनेशनल गेम बनेगा, ऐसा मुझे उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि इन खेलों ने गरीब परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। स्थानीय खेल और प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस आयोजन में खेल भावना की जीत होनी चाहिए। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमामिक, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया समेत खेलों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे।

13 दिनों तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ में 27 खेल स्पर्धाओं में देश भर से करीब छह हजार खिलाड़ी करीब तीन सौ स्वर्ण पदक समेत 900 से अधिक पदकों के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट और महेश्वर और दिल्ली इस यूथ गेम्स के विभिन्न खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहे हैं।

You Might Also Like

दिल्ली सरकार में AAP की मंत्री आतिशी ने दिया बड़ा बयान, “बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो ये 4 नेता भी होंगे गिरफ्तार”
बंगाल : भारत आज अपनी जल शक्ति को बढ़ाने की दिशा में मजबूती से काम कर रहा है -प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखंड : संचायिका घोटाला मामले में नैनीताल हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब
स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां की मौत बेटा गंभीर
रुद्रपुर: होली पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सड़कों पर उतरा पुलिस का भारी लवाजमा; हुड़दंगियों को एसएसपी की सीधी चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?