उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्डवीडियो

भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

डोईवालाभाजपा की कथित महिला विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं से आहत होकर भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री सहित कई महिलाओं ने परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर रीता क्षेत्री ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है और न ही सुरक्षा। महिलाओं के शोषण, महंगाई, लगातार बढ़ती हिंसक घटनाएं तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों ने भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। इन्हीं परिस्थितियों से हताश होकर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ अन्याय, शोषण और अत्याचार चरम पर है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, जो भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की आवाज़ को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने रीता क्षेत्री सहित सभी महिलाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रीता क्षेत्री वर्ष 2025 में वार्ड संख्या 20 से डोईवाला नगरपालिका सभासद पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरवान शास्त्री, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश गुरुंग, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवराज सावन, राहुल सैनी, सुशील सैनी, राजेन्द्र सेमवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस दौरान लक्ष्मी थापा, गंगा क्षेत्री, गीता थापा, लता सिंह, सीता थापा, यशोदा क्षेत्री, पिंकी थापा, ऊषा थापा समेत अन्य महिलाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button