By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्डवीडियो

भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

The Hill India News
Last updated: February 5, 2026 11:12 am
The Hill India News
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

डोईवाला। भाजपा की कथित महिला विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं से आहत होकर भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री सहित कई महिलाओं ने परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर रीता क्षेत्री ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है और न ही सुरक्षा। महिलाओं के शोषण, महंगाई, लगातार बढ़ती हिंसक घटनाएं तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों ने भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। इन्हीं परिस्थितियों से हताश होकर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ अन्याय, शोषण और अत्याचार चरम पर है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, जो भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की आवाज़ को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने रीता क्षेत्री सहित सभी महिलाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रीता क्षेत्री वर्ष 2025 में वार्ड संख्या 20 से डोईवाला नगरपालिका सभासद पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरवान शास्त्री, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश गुरुंग, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवराज सावन, राहुल सैनी, सुशील सैनी, राजेन्द्र सेमवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस दौरान लक्ष्मी थापा, गंगा क्षेत्री, गीता थापा, लता सिंह, सीता थापा, यशोदा क्षेत्री, पिंकी थापा, ऊषा थापा समेत अन्य महिलाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-05-at-16.33.30.mp4

You Might Also Like

नई दिल्ली: LPG संकट के बीच राहत: सप्लाई सामान्य, सरकार के बड़े कदमों से हालात काबू में
New Delhi: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर हरदीप पुरी का कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को करारा जवाब
उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति पर फिर टला फैसला, हाईकोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते की मोहलत दी
युगांडा में एस जयशंकर की मालदीव के विदेश मंत्री से हुई मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा
मुम्बई : उद्वव ठाकरे शिवाजी पार्क में दशहरा रैली पर अड़े ,बॉम्बे हाईकोर्ट पहुचें
TAGGED:anti-women policiesBJPBJP leader Rita Chhetrijoined the Congress.several women
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी

The Hill India News
The Hill India News
November 13, 2026
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक आग का तांडव, तीन शहरों में 18 लोगों की दर्दनाक मौत; मासूम बच्चों समेत कई जिंदगियां खत्म
उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, पीएम मोदी का बड़ा संदेश—’विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता रखता है देवभूमि’
सरहद पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर मनाई दिवाली; बोले- आधुनिक तकनीक से बड़ी सैनिकों की हिम्मत और अनुशासन की ताकत!
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?