देशफीचर्ड

यूपी के रेडलाइट एरिया में बेची जा रही थी रांची की लड़की, पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

खबर को सुने

उत्तर प्रदेश कुशीनगर में रेडलाइट एरिया में रांची की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। पुलिस ने कसिया नाम के बाजार से कई अन्य लड़कियों को भी मुक्त कराया है, जो देह के धंधे में धकेले जाने के लिए कैद में रखी गई थीं। लड़कियों को रेस्क्यू करने के इस काम को उत्तर प्रदेश पुलिस और झारखंड पुलिस ने मिलकर किया है। आरोपी के चंगुल से छुड़ाई गई लड़की झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर इलाके से धोखे से कुशीनगर लाई गई थी।

खबर के मुताबिक, लड़की के पिता ने 13 अगस्त को अपनी बेटी के लापता होने की FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने बेटी के गायब होने के केस में अपने पड़ोस में रहने वाले ज्वाला प्रसाद उर्फ अभय कुमार पर संदेह जताया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर कमरे में बंद कर रखी गई लड़की को भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि कुशीनगर के कासिया बाजार में जिस जगह से लड़की को मुक्त कराया गया है, वहां कई अन्य लड़कियां भी कैद करके रखी गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button