By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प

The Hill India News
Last updated: May 14, 2026 10:39 am
The Hill India News
Published: May 14, 2026
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी  ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 307 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार प्राप्त करने का दस्तावेज नहीं है, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग में चयनित 243 चिकित्सा अधिकारियों और 42 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा उद्यान विभाग के अंतर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों और मशरूम पर्यवेक्षकों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण राज्य है, जहां दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आसान कार्य नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जनता की पहली उम्मीद स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों पर ही होती है। इसलिए नव नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों परिवारों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। राज्य में अब तक 62 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 12 लाख मरीजों का 2200 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं।

मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में पांच मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जबकि दो मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा नौ नर्सिंग कॉलेज और तीन नर्सिंग स्कूल भी संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए टेलीमेडिसिन और हेली एंबुलेंस सेवाओं का भी संचालन कर रही है। इन सेवाओं से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि और बागवानी को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। कीवी, ड्रैगन फ्रूट, हाई डेंसिटी एप्पल, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उद्यान विभाग में नियुक्त युवा आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से प्रदेश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्यान विभाग द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिसघन सेब बागवानी, कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट मिशन, मधुमक्खी पालन नीति और जाइका परियोजना जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मशरूम उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और यह किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नए चिकित्सकों और फार्मासिस्टों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों तक भी पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हों, ताकि लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने नव नियुक्त चिकित्सकों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास,  विधायक उमेश शर्मा (काऊ), विधायक सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, सचिव श्री सचिन कुर्वे, डॉ. एस.एन. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

You Might Also Like

देहरादून में मजदूरों का हुंकार: 4 श्रम संहिताओं के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का जत्था सड़कों पर, सचिवालय कूच के दौरान तीखी झड़प
New Delhi: राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
चलती ट्रेन में किन्नरों ने मचाया उत्पात, 40 यात्रियों को लूटा और कई लोगों से करी मारपीट
बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने दिया BJP पर बड़ा बयान, ‘आडवाणी जी पाकिस्तानी… भारत आकर बस गए’
Uttrakhand : CM धामी ने किया रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण
TAGGED:appointment lettersDehradungovernment jobs.public serviceUttarakhandYouth Employment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?