By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आपातकालीन स्थिति में यात्री उपयोग कर सकते हैं सेव आवर सोल्स
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > आपातकालीन स्थिति में यात्री उपयोग कर सकते हैं सेव आवर सोल्स
उत्तराखंड

आपातकालीन स्थिति में यात्री उपयोग कर सकते हैं सेव आवर सोल्स

The Hill India Desk
Last updated: May 8, 2025 4:15 pm
The Hill India Desk
Published: May 8, 2025
Share
SHARE

यात्रा मार्ग और धाम के दस स्थानों पर लगाये गये हैं सेव आवर सोल्स
रुद्रप्रयाग। लगातार मौसम खराब है और केदारनाथ धाम की यात्रा जारी है। रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा कंट्रोल रूम से यात्रा की हरेक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। स्वयं जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार धाम, पैदल यात्रा मार्ग सहित केदारनाथ हाईवे और हेलीपैडों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये यात्रा की मॉनेटरिंग कर रहे हैं। आपतकालीन स्थिति से अवगत कराने के लिये केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग के दस स्थानों पर सेव ऑवर सोल्स सिस्टम भी लगाया गया है।
एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है और मौसम लगातार खराब है। केदारनाथ धाम सहित निचले क्षेत्रांे में बारिश हो रही है। बारिश और ठंड के बीच भारी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार स्वयं यात्रा की मॉनेटरिंग कर रहे हैं। कभी केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं तो जिला मुख्यालय में यात्रा कंट्रोल रूम के जरिये यात्रा की हरेक गतिविधि पर नजर बनाये हुये हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिये मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में 16, गुप्तकाशी व आसपास के क्षेत्र में 20, सोनप्रयाग व आस-पास के क्षेत्र में 14, गौरीकुंड में 12 कैमरे लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त पैदल यात्रा मार्ग और पड़ावों सहित केदारनाथ धाम भी पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इस बार प्रशासन की ओर से बेस्ट क्वालिटी के कैमरे लगाये गये हैं। इन कैमरों की जूमिंग क्षमता अधिक है और हरेक गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे रही है। जाम लगने, नौ पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने सहित अन्य की स्थिति से पुलिस को अवगत कराया जा रहा है। यात्रा कंट्रोल रूम में हर समय कर्मचारी तैनात हैं। यात्रा मार्ग और धाम में प्रशासन की ओर से यात्रा कंट्रोल रूम के नंबर भी लगाये गये हैं, जिससे कोई समस्या होने पर यात्री यात्रा कंट्रोल रूम को अवगत करा सके। यात्रा कंट्रोल रूम में यात्री की समस्या दर्ज हो रही है और फिर संबंधित विभाग और सेक्टर मजिस्ट्रेट यात्री की समस्या का निराकरण कर रहे हैं।
जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने कहा कि यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थ यात्री को परेशानी नहीं होनी चाहिये। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि यात्री समय पर सुगमता से दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि यात्रा की हर समय मॉनेटरिंग की जा रही है। जगह-जगह लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के जरिये यात्रा की गतिविधि पर पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा में सेव आवर सोल्स सिस्टम भी लगाये गये हैं, ताकि यात्री अगर किसी परेशानी में हो तो सेव आवर सोल्स का उपयोग करके कंट्रोल रूम तक अपनी समस्या पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यात्रा कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किये गये हैं। यात्री इन नंबरों पर फोन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और शीघ्र ही यात्रियों की समस्या का निराकरण किया जायेगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड: पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले— ‘अवकाश मेरा अधिकार, सियासत न बनाई जाए’
उत्तराखण्ड : सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने टिहरी आपदा प्रभावितों का जाना उनका हाल-चाल, कहा-‘आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ
तबादलों पर बड़ा फैसला: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई समय सीमा, अब 30 जून तक होंगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर
उत्तराखंड गैरसैण विधानसभा में 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
WhatsApp Username Feature: लॉन्च से पहले ही वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर भारी बवाल, भारत सरकार के सख्त रुख के बाद मेटा ने दी ये बड़ी दलीलें
उत्तराखंड में ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ मॉडल लागू, सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का ऐतिहासिक शुभारंभ
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?