By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चंडीगढ़ : कृषि भारतीय पहचान का केंद्र है; यह हमारी परंपरा है और हमारे जीने का तरीका है – उपराष्ट्रपति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > चंडीगढ़ : कृषि भारतीय पहचान का केंद्र है; यह हमारी परंपरा है और हमारे जीने का तरीका है – उपराष्ट्रपति
देशफीचर्ड

चंडीगढ़ : कृषि भारतीय पहचान का केंद्र है; यह हमारी परंपरा है और हमारे जीने का तरीका है – उपराष्ट्रपति

The Hill India News
Last updated: November 4, 2022 2:51 pm
The Hill India News
Published: November 4, 2022
Share
The Vice President, Shri Jagdeep Dhankhar addressing the gathering at 3rd Global Alumni Meet, in Panjab University, Chandigarh on November 04, 2022.
SHARE

कृषि भारतीय पहचान का केंद्र है; यह हमारी परंपरा है और हमारे जीने का तरीका है – उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति के अनुसार  एक राष्ट्र के रूप में हम तभी समृद्ध हो सकते हैं जब हमारे कृषि क्षेत्र का विकास होगा

उपराष्ट्रपति ने किसानों को जलवायु परिवर्तन और कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने चंडीगढ़ में सीआईआई एग्रो टेक- 2022 के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने आज पंजाब विश्वविद्यालय की तीसरी वैश्विक पूर्व छात्र बैठक में भाग लिया

उपराष्ट्रपति ने पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि जो ज्ञान और अनुभव उन्हें मिला है उसे वे अपनी मातृ संस्था और बड़े पैमाने पर समाज को वापस लौटाएं

उपराष्ट्रपति,  जगदीप धनखड़ ने आज रेखांकित किया कि कृषि हमेशा से भारतीय पहचान का केंद्र रही है और एक राष्ट्र के रूप में हम तभी समृद्ध हो सकते हैं जब हमारा कृषि क्षेत्र विकसित हो।

आज चंडीगढ़ में सीआईआई एग्रो टेक-2022 के उद्घाटन के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्थिरता और खाद्य सुरक्षा साथ- साथ चलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “स्थायी कृषि प्रथाओं के बिना दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा नहीं हो सकती है” ।

उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद आज चंडीगढ़ के अपने पहले दौरे पर आए  धनखड़ ने भारत में कृषि को एक परंपरा और जीवन शैली के रूप में वर्णित किया। कृषि के क्षेत्र में पिछले 75 वर्षों के दौरान की गई प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने आने वाले वर्षों में नई आवश्यकताओं और नई चुनौतियों के अनुसार हमारे देश कृषि को अनुकूलित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कहा कि  “नवाचार कृषि विकास का प्रमुख चालक बनना चाहिए और हमारे किसानों को जलवायु परिवर्तन और कीमतों में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलनी चाहिए।”

देश के किसानों के लिए स्थायी आय उत्पन्न करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उपराष्ट्रपति ने खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया।

यह उल्लेख करते हुए कि संयुक्त राष्ट्र ने सर्वसम्मति से 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में घोषित करने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, श्री धनखड़ ने कहा कि भोजन की कमी, पानी की कमी और अभूतपूर्व जलवायु संकट का सामना करने वाली दुनिया में  बाजरा की खेती पर ध्यान दिया जाना एक स्मार्ट समाधान के रूप में आता है ।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना और कुसुम योजना जैसे किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न सकारात्मक कदमों को सूचीबद्ध करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसान भारत के विकास की रीढ़ हैं ; इसलिए  उनकी चिंताओं को दूर पर  भी ध्यान दिया जाना चाहिए। कृषि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का अलग से समाधान किए जाने का आह्वान करते हुए  उन्होंने अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया ।

उपराष्ट्रपति महोदय की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक  बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, सीआईआई एग्रो टेक इंडिया 2022 के अध्यक्ष  संजीव पुरी, सीआईआई प्रतिनिधि, किसान, उद्योगपति व अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय की तीसरी वैश्विक पूर्व छात्र बैठक में भाग लिया

सीआईआई एग्रो टेक-2022 का उद्घाटन करने के बाद, उपराष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय की  तीसरी वैश्विक पूर्व छात्र बैठक ( ग्लोबल एलुमनी मीट ) में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने पूर्व छात्रों को अपने  मातृ संस्थान (अल्मा मेटर) से मिली शिक्षा, ज्ञान एवं अनुभव को संस्थान के ही माध्यम से बड़े पैमाने पर समाज को वापस लौटाने के महत्व को रेखांकित किया।

नालंदा जैसे भारत के प्रसिद्ध प्राचीन संस्थानों का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति महोदय ने शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों को अतीत के उस गौरव को पुनः प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, उद्योग और खेल के क्षेत्र में कई दिग्गजों को भेजने लिए पंजाब विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए  श्री धनखड़ चाहते थे कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में मदद करें जहाँ सभी छात्रों को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने का अवसर मिले।

दूरदर्शी राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की प्रशंसा करते हुए, उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह भारत को अधिक समृद्धि के पथ पर अग्रसर करेगी। पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित, पंजाब के राज्यपाल, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश, पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, प्रो. राजकुमार, कुलपति, पंजाब विश्वविद्यालय, संकाय, पूर्व छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में उपस्थित थे

You Might Also Like

नई दिल्ली : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा “हरियाली महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा
Uttarakhand: सीबीआई ने शुरू की उद्यान विभाग घपले की जांच, खुल सकती है कई अधिकारियों की पोल
मेघालय: हिरासत में युवक से थर्ड-डिग्री, पानी मांगा तो पिलाया शौचालय का पानी, जांच के आदेश
संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस पार्टी की मीटिंग, लिया गया ये बड़ा फैसला
LIC ने SBI को मार्केट-कैप के मामले में पीछे छोड़ते हुए, बनी देश की सबसे मूल्यवान PSU
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हल्द्वानी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘वंदे मातरम्’ और शुद्धिकरण विवाद पर घेरा, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतने का मंत्र

The Hill India News
The Hill India News
September 9, 2026
दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग पारियों का जलवा, रमन लांबा नंबर-1; वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, 17 सितंबर पर टिकी नजरें; भारी पुलिस बल के बीच बढ़ा इंतजार
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- शुद्धिकरण हुआ है, लेकिन जाति का नहीं; FIR के बाद सियासत और जांच दोनों तेज
हल्द्वानी में गरजेगा भाजपा का संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से चुनावी तैयारियों को मिली रफ्तार
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार हुआ मानदेय; अयोध्या से किया बड़ा ऐलान
लच्छीवाला स्कूल के सामने तेज रफ्तार का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहित उनियाल ने उठाई आवाज; तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
₹17 हजार नहीं, अब ₹30 हजार चाहिए! उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लिखित फैसले तक आंदोलन की चेतावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?