By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में ड्रिलिंग मशीन पर गिरा बोल्डर, रास्ता बंद होने से फंसे हजारों ऋद्धालु
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में ड्रिलिंग मशीन पर गिरा बोल्डर, रास्ता बंद होने से फंसे हजारों ऋद्धालु
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में ड्रिलिंग मशीन पर गिरा बोल्डर, रास्ता बंद होने से फंसे हजारों ऋद्धालु

The Hill India News
Last updated: July 11, 2024 2:14 pm
The Hill India News
Published: July 11, 2024
Share
SHARE

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का डरावना वीडियो सामने आया है। यहां सड़क निर्माण में लगे कुछ मजदूरों और ड्रिलिंग मशीन चला रहे कर्मचारी की जान बाल-बाल बच गई। यह घटना जोशीमठ चुंगी धार के पास हुई और इसके बाद बद्रीनाथ नेशनल हाईवे एक बार फिर से बन्द हो गया है। दरअसल गुरुवार सुबह इस मार्ग को पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया था। इस बीच ड्रिलिंग करने वाली ROC मशीन के ऊपर अचानक बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से वहां काम कर रहे टेक्नीशियन और मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। मजदूर बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सड़क बाधित होने के चलते अब प्रशासन ने जोशीमठ के दूरस्थ इलाकों में मतदान कराने आईं चार पोलिंग पार्टियों को सकुशल जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की।

पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिए मतदान सामग्री और ईवीएम मशीन के साथ जोशीमठ हेलीपेड से सीधा गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड भेजा गया। वहीं, हाई वे पर बड़े बोल्डर के ऊपर ड्रिल कर रही मशीन इस दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गई, जिसके बाद सड़क खोलने का काम एक बार फिर कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से यहां पैदल आवाजाही भी रोक दी गई है। बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे हजारों यात्री बद्रीनाथ हाइवे पर फंसे हुए हैं। पिछले तीन दिन से हाइवे जाम होने के कारण यात्री रास्ते में हैं। कई यात्री होटल लेकर रुक गए हैं और कुछ यात्री अपनी गाड़ी में ही रुके हुए हैं। तीर्थयात्रियों को जल्द ही रास्ता खुलने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते इसकी उम्मीद है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी आज देवभूमि में: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, छावनी में तब्दील हुई राजधानी; घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक का पूरा प्लान
उत्तराखंड के गौचर रैली में राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी’
हरिद्वार जमीन घोटाला: निलंबित IAS अधिकारियों को फिलहाल राहत नहीं, बहाली पर फैसला टला
उत्तराखण्ड: “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023” के अंतर्गत, बेंगलुरु में 4600 करोड़ रुपये के MOU साइन किए गए
तालिबान का नया फरमान: बल्ख प्रांत में फाइबर इंटरनेट पर बैन, आम लोग हुए बेहाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार कुंभ 2027 का आधिकारिक पंचांग जारी: जूना अखाड़े ने घोषित किया पूरा कार्यक्रम, जानिए कब होगी पेशवाई और तीनों शाही (अमृत) स्नान

The Hill India News
The Hill India News
July 31, 2026
उत्तराखंड में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार! RBI और STF का संयुक्त एक्शन प्लान, 24×7 बैंक-पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम से ठगों पर कसेगा शिकंजा
उत्तराखंड के नाशपाती किसानों के लिए खुशखबरी! बढ़ सकता है न्यूनतम मूल्य, 7 रुपये प्रति किलो करने का प्रस्ताव; वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार
गरीबी से गौरव तक: दर्जी पिता के बेटे लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकाया भारत का नाम
भारतीय छात्रों के लिए बड़ा झटका! अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना पड़ सकता है बेहद महंगा, ट्रंप के नए प्रस्ताव से मचेगी हलचल
PM मोदी की AI ‘मॉर्फ्ड’ रील्स पर बड़ा एक्शन: मेटा इंडिया हेड के खिलाफ FIR, हैदराबाद साइबर पुलिस की जांच से मचा हड़कंप
सितारगंज तहसील में रिश्वत कांड पर बवाल: विजिलेंस टीम रातभर रही ‘कैद’, 20 घंटे तक ठप रहा सरकारी कामकाज, वार्ता के बाद खुला गतिरोध
जनसेवा के प्रतीक हीरा सिंह बिष्ट को नम आंखों से श्रद्धांजलि, परवादून कांग्रेस ने कहा- उनके आदर्श हमेशा दिखाएंगे राह
‘मैन इन ब्लू’ से ‘केसरिया जर्सी’ तक: भारतीय हॉकी टीम की नई ड्रेस पर छिड़ा सियासी संग्राम, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल; हॉकी इंडिया ने दी तकनीकी वजह
न्यू नोएडा की ओर बढ़ा बड़ा कदम: 37 गांवों में शुरू होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, जेवर एयरपोर्ट जैसा मिलेगा बंपर मुआवजा, NCR के विकास को मिलेगी नई उड़ान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?