By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: तिरुवनंतपुरम : भारत की अध्यक्षता में जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक हुई..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > तिरुवनंतपुरम : भारत की अध्यक्षता में जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक हुई..
देशफीचर्ड

तिरुवनंतपुरम : भारत की अध्यक्षता में जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक हुई..

The Hill India News
Last updated: January 21, 2023 4:16 pm
The Hill India News
Published: January 20, 2023
Share
SHARE

जी-20 सदस्य देशों ने केरल के तिरुवनंतपुरम(Thiruvananthapuram) में आयोजित जी-20 इंडिया प्रेसीडेंसी(G-20 India Presidency)  के पहले स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक के दौरान सृजनात्मक चर्चा की। तीन दिन की इस बैठक के मुख्य आकर्षणों में से एक, चिकित्सा मूल्य यात्रा पर होने वाला एक साइड इवेंट था। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने एकीकृत स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समग्र कल्याण हासिल करने के विषय पर पैनल चर्चा के दौरान मुख्य भाषण दिया। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण भी जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के साथ उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, “हमने कोविड के बाद समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति रोगियों के स्वास्थ्य चाहने वाले व्यवहार में एक आदर्श बदलाव देखा है। नई स्वस्थ आत्मनिर्भर स्वास्थ्य व्यवस्था का सपना तभी साकार हो सकता है जब उच्च गुणवत्ता वाली, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सभी को समान रूप से उपलब्ध कराई जा रही हों। जब साक्ष्य, मान्यता और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों के साथ विभिन्न स्वास्थ्य प्रणालियों तक पहुंच को बढ़ाया जा रहा हो।”

वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत के साथ ‘वन वर्ल्ड, वन हेल्थ’ प्रतिध्वनित होता है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया एक परिवार है, जहां सब बराबर हैं। रोगी को वित्तीय कठिनाइयों के बिना सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक समान पहुंच उपलब्ध कराना इसका एक महत्वपूर्ण परिणाम होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि एकीकृत स्वास्थ्य सेवा पर आधारित चिकित्सा मूल्य यात्रा के माध्यम से दुनिया को जोड़ने से मौजूदा स्वास्थ्य प्रणालियों में असमानताओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के बारे में बात करते हुए सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि साक्ष्य आधारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक प्रणाली पर आधारित एकीकृत स्वास्थ्य सेवा की बात करें तो ये गुणवत्ता, दक्षता, हिस्सेदारी, जवाबदेही, टिकाऊपन और मजबूती के जरिए यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज हासिल करने में सहायक होगी। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की ये विशेषताएं व्यापक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा को डिजाइन करने का फैसला लेने वालों का मार्गदर्शन करने के लिए मूल सिद्धांतों के रूप में भी काम करती हैं।

इस तीन दिवसीय जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों की रोकथाम और तैयारी, दवा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने और डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और समाधान जैसी स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इन प्रतिनिधियों ने दूसरे दिन आयोजित सुबह के योग सत्र में भी भाग लिया और समग्र स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को समझने के लिए केरल के कोवलम में सोमाथीरम आयुर्वेद गांव का दौरा किया।

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, जापान, मैक्सिको, कोरिया, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान विशेष आमंत्रण वाले देशों में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नाइजीरिया, सिंगापुर, स्पेन, ओमान, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात शुमार थे।

Representatives of G-20 member states including Argentina, Australia, Brazil, Canada, China, France, Germany, Italy, Indonesia, Japan, Mexico, Korea, Russia, Saudi Arabia, South Africa, Turkey, UK, US and European Union Participated in this program. During this period, countries with special invitations included Bangladesh, Egypt, Mauritius, Nigeria, Singapore, Spain, Oman, Netherlands and United Arab Emirates.

You Might Also Like

Delhi: टूटी सड़कों पर दिल्ली सरकार का जबरदस्त एक्शन, सुबह-सुबह इंस्पेक्शन के लिए पंहुची CM आतिशी
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, बहुमत के गणित में उलझा नारी शक्ति का संवैधानिक हक
हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन जिलों के उपायुक्त सहित 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला
बिहार में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटने से, 14 छात्र लापता, 30 से अधिक थे सवार
दिल्ली में बड़ा खुलासा: 3.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद, चार गिरफ्तार
TAGGED:AustraliaBrazilCanadaChinaFranceG20GermanyIndia PresidencyIndonesiaItalyJapanKoreaMexicoRussiaSaudi ArabiaSouth AfricaThiruvananthapuramTurkeyUKUS and European Union
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम

The Hill India News
The Hill India News
June 25, 2026
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?