By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: धामी कैबिनेट में 11 प्रस्तावों को मंजूरी, देश की पहली योग नीति उत्तराखंड में लागू
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > धामी कैबिनेट में 11 प्रस्तावों को मंजूरी, देश की पहली योग नीति उत्तराखंड में लागू
उत्तराखंडफीचर्ड

धामी कैबिनेट में 11 प्रस्तावों को मंजूरी, देश की पहली योग नीति उत्तराखंड में लागू

The Hill India News
Last updated: May 28, 2025 1:56 pm
The Hill India News
Published: May 28, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 28 मई 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सबसे महत्वपूर्ण फैसला देश की पहली “योग नीति” को मंजूरी देने का रहा, जिसके तहत उत्तराखंड के पांच क्षेत्रों को योग हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

Contents
स्थानीय ठेकेदारों को बड़ी राहतकैबिनेट के अन्य अहम निर्णय:स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी पहल

सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 75 करोड़ रुपये लोन देने का भी निर्णय लिया है। यह राशि अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत अस्पतालों को भुगतान में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु दी जाएगी।

स्थानीय ठेकेदारों को बड़ी राहत

कैबिनेट ने प्रोक्योरमेंट नियमावली में संशोधन करते हुए तय किया कि अब 10 करोड़ रुपये तक के विभागीय कार्य स्थानीय ठेकेदारों को सौंपे जा सकेंगे। हर श्रेणी में उनके काम करने की सीमा बढ़ाई गई है, जिससे स्थानीय रोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट के अन्य अहम निर्णय:

  1. उत्तराखंड मेगा एवं इंडस्ट्रियल नीति 2025 को मंजूरी

    • नीति अगले पांच वर्षों के लिए प्रभावी होगी।

    • उद्योगों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

    • राज्य को निवेश के लिहाज से चार कैटेगरी में बांटा गया।

  2. विष कब्जा और विक्रय नियमावली में संशोधन

    • अब मिथाइल अल्कोहल को भी इस नियमावली में शामिल किया गया है।

  3. राजकीय अधीनस्थ लेखा संवर्ग नियमावली 2019 में संशोधन

    • विभागीय पदों के संचालन और नियुक्तियों में स्पष्टता आएगी।

  4. राज्य बाढ़ सुरक्षा का वार्षिक प्रतिवेदन

    • सदन में प्रस्तुत करने को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

  5. निबंध लिपिकवर्गीय सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी

    • 1978 की पुरानी नियमावली की जगह नई नियमावली लागू होगी।

  6. सेवा क्षेत्र नीति 2024 में संशोधन

    • राज्य में सेवाक्षेत्र को अधिक व्यवस्थित और निवेशयोग्य बनाने का प्रयास।

  7. उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के ढांचे में संशोधन

    • चाय उत्पादन और मार्केटिंग को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में कदम।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी पहल

  • अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत अस्पतालों को भुगतान करने के लिए 75 करोड़ रुपये का लोन मंजूर।

  • देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए रहने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जमीन सरकार देगी और निर्माण सीएसआर फंड से होगा।

धामी कैबिनेट के इन निर्णयों से राज्य में स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है। खासतौर पर योग नीति की स्वीकृति उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय योग गंतव्य के रूप में पहचान दिलाने में सहायक साबित हो सकती है।

राज्य के समग्र विकास हेतु कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। pic.twitter.com/7vYfPidfFm

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 28, 2025

You Might Also Like

Uttarakhand : निर्माण कार्य की धीमी गति से खफा हुई DM! पढ़ें पूरी ख़बर…
Uttarakhand: सीएम धामी ने की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर की घोषणाओं की समीक्षा, बोले- जनहित के कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
उत्तराखण्ड : सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना इनका हाल चाल
TAGGED:11 proposals approvedcountry's first yoga policyDhami Cabinetimplemented in Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?