By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ की पहाड़ी से भूस्खलन फिर हुई सक्रिय
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ की पहाड़ी से भूस्खलन फिर हुई सक्रिय
उत्तराखंड

बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ की पहाड़ी से भूस्खलन फिर हुई सक्रिय

The Hill India Desk
Last updated: May 26, 2025 3:24 pm
The Hill India Desk
Published: May 26, 2025
Share
SHARE

राजमार्ग के संकरा होने से घंटों लग रहा जाम
छह किमी का सफर ढाई से तीन घंटे में हो रहा पूरा
देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता परेशान
देहरादून। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश ने चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी करने का काम किया है। बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन प्रभावित जोन सक्रिय हो गया है, जिससे पहाड़ी से गिरता मलबा और बोल्डर राजमार्ग को बाधित कर रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पांच से छह किमी के सफर को तय करने के लिए घंटों का समय लग रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों में गुस्सा और आक्रोश भी देखा जा रहा है।
रुद्रप्रयाग जिले में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। मानसून सीजन आने से पहले ही बारिश के इस तरह होने से बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित जोन भी सक्रिय हो गए हैं। पहले मानसून सीजन में इस प्रकार की स्थिति देखने को मिलती थी, मगर अब मानसून से पहले ही समस्या ने विकराल रूप धारण कर दिया है। जिस कारण चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता भी खासी प्रभावित हो रही है और वे प्रदेश सरकार पर आक्रोश जता रहे हैं।
बीते शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे के कई जगहों पर यात्रियों और स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ में मलबा आने के कारण कुछ समय बाधित रहा, मगर राजमार्ग खुलने के बाद अब इस स्थान पर मार्ग संकरा होने के कारण घंटों जाम लग रहा है। एनएच विभाग की ओर से इस स्थान पर जेसीबी तैनात की गई है, जिससे राजमार्ग पूर्णरूप से बंद होने पर शीघ्र खोला जा सके। मगर सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां पर राजमार्ग संकरा होने से घंटो जाम लग रहा है। तीर्थयात्रियों को धारी देवी मंदिर से सम्राट होटल तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु छः किमी के सफर को ढाई से तीन घंटे में पूरा कर रहे हैं। यहां पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता खासी परेशान हो रही है। तीन दशक से बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन प्रभावित जोन चारधाम यात्रा के दौरान परेशानी खड़ी कर रहा है, बाजवूद इसके प्रदेश और केन्द्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। ऑल वेदर परियोजना के तहत बनाए जा रहे पपड़ासू-खांखरा बाईपास का निर्माण कार्य भी सात सालों से अधर में लटका पड़ा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करके यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। राजमार्ग पर घंटों जाम लगने से तीर्थयात्रियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है और वे सरकार को कोस रहे हैं।

पपड़ासू-खांखरा बाईपास ही सिरोबगड़ समस्या का समाधान: चौहान,
देहरादून। तीन दशक से रुद्रप्रयाग और चमोली जिले की जनता के साथ देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन जोन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके समाधान को लेकर ऑल वेदर परियोजना के तहत पपड़ासू-खांखरा बाईपास निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन 7 साल होने के बावजूद भी बाईपास का निर्माण नहीं हो पाया है। डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस बाईपास का कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य के नाम पर मात्र एक पुल ही बन पाया है, जबकि दो पुलों का आधा-अधूरा कार्य छोड़ा गया है। ग्राम प्रधान पपड़ासू विमल चौहान ने कहा कि करोड़ों रूपए खर्च होने के बाद पपड़ासू-खांखरा बाईपास निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है। यदि यह कार्य आज पूरा हो जाता तो चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रुद्रप्रयाग-चमोली जिले की जनता को मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ता। सिरोबगड़ में राजमार्ग संकरा होने के साथ ही बारिश होने पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण घंटों जाम लग रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है, वरना लोग परेशान होते रहेंगे।

हाईवे की खोखली पहाड़ियां मन में करती हैं डर पैदा: यात्री,  
देहरादून। बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ और चमधार में जाम लगने से तीर्थयात्री खासे परेशान रहे। उन्हें राजमार्ग पर जहां घंटों जाम का सामना करना पड़ा, वहीं उन्हें खाने-पीने की चीजों के लिए भी भटकना पड़ा। राजमार्ग पर लगे लम्बे जाम के कारण तीर्थयात्री यहां-वहां शौच करते रहे। इसके साथ ही राजमार्ग पर खोखली पहाड़ियों को देखकर भी तीर्थयात्रियों के मन में डर सा नजर आया। मुम्बई से चारधाम यात्रा पर आए धीरज सिंह, दिवाकर यादव, सूरज मेहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार को स्लाइड जोन एरिया का समय से ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। वे चारधाम की यात्रा में बीते दस सालों से आ रहे हैं और हर बार जब वे यहां आते हैं तो उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां हल्की सी बारिश में स्लाइड जोन सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में समय पर कार्य करते हुए यात्रियों को राहत देने का काम किया जाना चाहिए।

धीरे-धीरे पार हो रहे वाहन: कोंडे,
देहरादून। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ में मलबा आने के बाद सफाई का कार्य करवाया गया, लेकिन यहां पर राजमार्ग संकरा हो गया है। जिस कारण वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। सिरोबगड़ में वाहनों को दोनों छोरों से धीरे-धीरे पार करवाया जा रहा है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अपनी लेन में आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

You Might Also Like

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: ‘राजनीति से ऊपर उठकर हो मातृशक्ति का सम्मान’, विधानसभा में सीएम धामी की विपक्ष को दोटूक
मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले की 126.69 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद परिणाम 2025-26: सक्षम प्रसाद ने किया प्रदेश टॉप, ज्योतिष में 99 अंक हासिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, किया ये अनुरोध
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
संसद में आज फिर टकराव के आसार: काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध, मॉनसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे की पूरी तैयारी
“हम कभी नहीं भूलेंगे…” चीन ने भारतीय सेना को कहा धन्यवाद, रिश्तों में नई गर्माहट का बड़ा संकेत
मौसम का महाप्रकोप: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी ठप, चारधाम यात्रा पर भी संकट; पहाड़ों में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
गूगल प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगी का जाल! फर्जी ऐप से लाखों की ठगी, Google इंडिया हेड पर केस दर्ज; जानिए कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से
ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?