By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हर्ष मल्होत्रा ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण, 2-3 महीनों में पूरा होने की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हर्ष मल्होत्रा ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण, 2-3 महीनों में पूरा होने की उम्मीद
देशफीचर्ड

हर्ष मल्होत्रा ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण, 2-3 महीनों में पूरा होने की उम्मीद

The Hill India News
Last updated: May 17, 2025 1:46 pm
The Hill India News
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के 210 किलोमीटर लंबे पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। यह एक्सप्रेसवे देश की राजधानी दिल्ली को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जोड़ने वाली सबसे आधुनिक और तेज़ मार्ग परियोजना है।

Contents
2-3 महीने में कार्य पूर्ण होने की संभावनादिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे मेंपर्यावरण संरक्षण के लिए एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

निरीक्षण के बाद श्री मल्होत्रा ने परियोजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि, “यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर की भीड़ को कम करने के साथ-साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और अन्य राजमार्गों पर ट्रैफिक का दबाव घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों से कहा कि शेष निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि यह एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चालू हो सके।

2-3 महीने में कार्य पूर्ण होने की संभावना

एनएचएआई अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि परियोजना के शेष खंडों पर काम तेजी से चल रहा है और अगले 2 से 3 महीनों में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे में

लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, बरौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचेगा।

एक्सप्रेसवे की डिज़ाइन स्पीड 100 किमी/घंटा रखी गई है, जिससे यात्रा का समय 6.5 घंटे से घटकर केवल 2.5 घंटे रह जाएगा। इसके साथ ही यह मार्ग हरिद्वार और चारधाम हाईवे नेटवर्क से भी जुड़ेगा, जिससे उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों और हिल स्टेशनों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

राजाजी नेशनल पार्क के पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना के अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसे एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव एलिवेटेड मार्ग माना जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरित बुनियादी ढांचे को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

May be an image of 7 people and dais

May be an image of 4 people, map and text

May be an image of 4 people, map and text that says "۸ EATERANODA"

You Might Also Like

केंद्रीय कर्मचारी ले सकेंगे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए 30 दिन की छुट्टी, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
उत्तराखंड में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर की गई फायरिंग – हालत नाजुक
हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन में सड़क पर टकराव, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मुकदमे
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति की बैठक संपन्न
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने संविदा फार्मासिस्टों की नई याचिका को किया खारिज, ‘रेजुडिकाटा’ के सिद्धांत का दिया हवाला
TAGGED:Delhi-Dehradun ExpresswayHarsh Malhotra
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सृष्टि कंडारी मौत मामला: अब CB-CID करेगी हर पहलू की जांच, सीएम धामी के बड़े फैसले से बढ़ी न्याय की उम्मीद; देवप्रयाग विधायक की मांग पर हुई कार्रवाई
देहरादून की चर्चित सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार, सास की भूमिका जांच के घेरे में; वीडियो बना जांच का सबसे अहम सबूत
E20 फ्यूल पर देशभर में सियासी घमासान: केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें, कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, E20 सस्ता करो’
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लखनऊ से वाराणसी और गोरखपुर तक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, कई ADG को मिली नई जिम्मेदारी
मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर प्रशासन का एक्शन: अंतिम नमाज स्थल भी हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय; जानिए पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?