By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : ऑर्गेनिक प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > राजनीति > Uttrakhand : ऑर्गेनिक प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर
राजनीति

Uttrakhand : ऑर्गेनिक प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर

The Hill India Desk
Last updated: May 19, 2023 4:22 pm
The Hill India Desk
Published: May 19, 2023
Share
SHARE

देहरादूनः हम सभी जानते है कि भारत एक विशाल देश है और यहाँ की लगभग 60 से 70 प्रतिशत जनसँख्या अपनी आजीविका निर्वहन के लिए कृषि कार्यों पर निर्भर है। देवभूमि उत्तराखंड ऑर्गेनिक की खेती की जा रही है।

दरअसल, देखा जाए तो उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पारंपरिक तौर तरीके से ही ऑर्गेनिक खेती होती आ रही है। यही वजह है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ऑर्गेनिक किसान ज्यादा पंजीकृत हुए हैं। ऑर्गेनिक खेती के लिए उपयुक्त साबित हो रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट आज देशभर में पहले पायदान पर देखे जा रहे हैं।

उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती से जुड़े किसान तकरीबन 1,29,500 ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। जो कि पूरे प्रदेश में होने वाली खेती के 34 फीसदी खेती यानी 82,474 हेक्टेयर भूमि पर ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं।

उत्तराखंड आज ऑर्गेनिक फूड का द्योतक बन चुका है। ऑर्गेनिक सेक्टर में बीते कई सालों से काम किया जा रहा है, लेकिन कोरोनाकाल के बाद उत्तराखंड में ऑर्गेनिक फूड की डिमांड और सप्लाई काफी तेजी से बढ़ी है। उत्तराखंड में 34 फीसदी खेती ऑर्गेनिक की जा रही है। जिसका क्षेत्रफल तकरीबन 82,474 हेक्टेयर है।

जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की बेहद मांग है। इसमें मिडल ईस्ट और अमेरिका, यूरोप के देशों में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसी तरह से ग्लोबल मार्केट को पिच करने के लिए उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड ने आई फॉर्म इंटरनेशनल संस्था के साथ अनुबंध स्थापित किया है। ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उत्तराखंड का ऑर्गेनिक प्रोडक्ट पहुंच पाए।

उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार ने बताया कि जो पारंपरिक मिलेट उत्पाद हैं, वो पारंपरिक तौर से ऑर्गेनिक ही हैं। पहाड़ी इलाकों में होने वाले मंडुआ, चौलाई, रामदाना जैसे मोटे अनाज पारंपरिक रूप से ऑर्गेनिक खेती से ही उगाए जाते हैं।

इसके अलावा पहाड़ी जिलों में कई तरह के अन्य उत्पाद जैसे मिर्च, फल, सब्जी भी ऑर्गेनिक होते हैं। क्योंकि, हिमालयी क्षेत्रों तक कीटनाशक यानी पेस्टिसाइड की पहुंच नहीं है।

उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती को लेकर इसकी तस्दीक आंकड़े कर रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा पौड़ी जिले में 17,187 उसके बाद अल्मोड़ा में 16,682 और तीसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग में 15,271 किसान ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। इसी तरह से टिहरी जिले में 13,158, चमोली में 12,402, नैनीताल में 11,965, पिथौरागढ़ में 10,222, उत्तरकाशी में 9,448, देहरादून जिले में 6,060, हरिद्वार में 4,373, उधम सिंह नगर में 4,046 और चंपावत में 4,521 ऑर्गेनिक किसान रजिस्टर्ड हैं।

ऑर्गेनिक बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर बताते हैं कि ऑर्गेनिक बोर्ड की ओर से कई ऐसे प्रवासी लोगों को  ऑर्गेनिक के क्षेत्र में बेहतर कार्य कराई गई है।

उत्तराखंड के कई ऑर्गेनिक किसानों और ऑर्गेनिक खरीदने वाले ग्राहकों ने बताया कि साल 2020 में ऑर्गेनिक उत्पादों के प्रति अपना रुख ज्यादा किया है। लोग अब ज्यादा ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की खरीद कर रहे हैं। वहीं ग्राहकों का भी कहना है कि ऑर्गेनिक प्रोडक्ट भले ही थोड़ा महंगा है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर ऑर्गेनिक की डिमांड ऑर्गेनिक सेक्टर 30 फीसदी बढ़ा है। इसके अलावा अगले 5 सालों में इसके इसी रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, अगर संभावनाओं की बात करें तो वैश्विक स्तर पर केवल अभी तक 2 फीसदी कृषि को ही ऑर्गेनिक में बदला जा सका है, यानी कि अभी इसमें अपार संभावनाएं बाकी हैं।

You Might Also Like

नई दिल्ली : बौद्ध धर्म के कार्यक्रम में शामिल होकर विवादों में आए आम आदमी पार्टी के नेता एवं मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफ़ा
Big News : गढ़वाल विश्वविद्यालय के UG और PG के छात्र – छात्राओं के लिए ज़रूरी खबर
उत्तराखण्ड : पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में बजट समेत 33 प्रस्तावों पर मुहर
बड़ी ख़बर: गैरसैंण में आज भाजपा विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक
Uttarakhand: गंगोत्री में 2 लाख वीं 5जी साइट का शुभारंभ
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?