By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : डीजीपी अशोक कुमार ने रेलवे सुरक्षा को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : डीजीपी अशोक कुमार ने रेलवे सुरक्षा को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तराखंड

Uttrakhand : डीजीपी अशोक कुमार ने रेलवे सुरक्षा को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: June 23, 2023 1:29 pm
The Hill India Desk
Published: June 23, 2023
Share
SHARE

देहरादून : डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, राजाजी टाईगर रिजर्व, आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह बैठक आयोजित की जाती है। इस बैठक से काफी लाभ हुआ है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित सभी एजेन्सियों में आपसी समन्वय बेहतर हुआ है।
बैठक में विभिन्न सुरक्षा व प्रशासनिक बिन्दुओं पर विचार विर्मश किया गया तथा महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये..

1- ट्रेनों पर पत्थरबाजी एवं रेलवे ट्रेक से छेड़छाड़ की घटनाओं पर सख्त रूख अपनाते हुए अभियोग पंजीकृत कर ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाए।
2- ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने के लिए ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां स्थित गांव/महौल्लों में गोष्ठी आयोजित की जाए। साथ ही लोगों की काउंसलिंग भी की जाए।
3- ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, टप्पेबाजी, जेब कतरी आदि घटनाओं पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर पीड़ित को राहत दी जाये। अभियोगों के अनावरण का प्रतिशत भी बढ़ाया जाए। जीआरपी की एसओजी को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

4- अपराधों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण हेतु जीआरपी व आरपीएफ समन्वय स्थापित कर आपस में पेशेवर अपराधियों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का अदान-प्रदान करें।

5- वन्य जीवों को रेल संचालन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वन विभाग एवं राजाजी टाईगर रिजर्व के साथ समन्वय बैठक कर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उनकी फेन्सिंग किये जाने के साथ-साथ अन्य उपाय किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।

6- महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए सिक्यूरटी ऑडिट की संस्तुतियों का अनुपालन कराया जाए। रेलवे स्टेशनों पर प्रकाश और अग्निशामक यंत्रों की पूरी व्यवस्था करन, सीसीटीवी से कवर कर आने-जाने वालों की पूरी चैकिंग/फ्रिस्किंग करने का भी निर्णय लिया गया।

7- रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रेकों की सुरक्षा हेतु आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों में सयुंक्त रूप से प्रभावी चैकिंग के साथ-साथ पैदल व पुश ट्रॉली द्वारा रेलवे ट्रेकों का भी निरीक्षण किया जाये।

8- ट्रेनों में एस्कोर्ट करने वाले जीआरपी कर्मियों के लिए ट्रेनों में सीट आरक्षण के सम्बन्ध में रेलवे के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया। साथ ही जीआरपी और आरपीएफ द्वारा एस्कोर्ट ड्यूटी चार्ट को आपस में साझा करने का भी निर्णय लिया गया।

9- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में जीआरपी की तैनाती व नए थाने की स्थापना के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ।

10- जीआरपी की जनशक्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक- विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम- विमला गुंज्याल, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर- तारिक अहमद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/रेलवेज उत्तराखण्ड- पी0 रेणुका देवी, चीफ टैªक इंजीनियर, उत्तर रेलवे, बडौदा हाउस नई दिल्ली (ऑनलाइन)- रविन्द्र कुमार गोयल, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा उत्तराखण्ड- तृप्ति भटट, अजय गणपति- पुलिस अधीक्षक रेलवेज, पुलिस अधीक्षक, रेलवेज मुरादाबाद- आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, लखनऊ- डा0 श्रेयांश चिंचवाडे, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर बरेली- ऋषि पाण्डे, उपनिदेशक, राजाजी टाईगर रिजर्व, देहरादून- कहकशा नसीम, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड- डा0 यू0एस0 कण्डवाल, सहित आसूचना ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

You Might Also Like

बेंगलुरू : 60 प्रतिशत युवा आबादी की ऊर्जा से भारत बनेगा विकसित देश- केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
उत्तराखण्ड: वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है : सीएम धामी
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एसीएस राधा रतूड़ी ने, सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का किया औचक निरीक्षण
TAGGED:Big BreakingDehradunDehradun PoliceDGP Ashok Kumarhindi khabarhindi newsIndiaUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार

The Hill India News
The Hill India News
July 11, 2026
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगी टिहरी झील: हाई पॉवर कमेटी की बैठक में ब्लूप्रिंट तैयार, दिखेंगे उत्तराखंड के लोक-रंग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?