By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ लड़ाई है यह चुनावः करन माहरा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ लड़ाई है यह चुनावः करन माहरा
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ लड़ाई है यह चुनावः करन माहरा

The Hill India News
Last updated: January 8, 2025 4:19 pm
The Hill India News
Published: January 8, 2025
Share
SHARE

डोईवाला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष तथा वार्ड सभासदों का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों ने बुधवार को भानियावाला तिराहे के पास मुख्य चुनाव कार्यालय खोला। कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। इस मौके पर माहरा ने कहा, यह चुनाव महज पालिका परिषद के लिए नहीं बल्कि मातृशक्ति की सुरक्षा औऱ हर व्यक्ति को सम्मान दिलाने के लिए लड़ाई है। यह चुनाव भाजपा शासित प्रदेश सरकार के उत्पीड़न एवं अन्याय के खिलाफ जंग है।

उन्होंने कहा, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला। प्रदेश सरकार किस मुंह से मातृशक्ति की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कहती है। यह वक्त है, जब हम प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा हर व्यक्ति, हर वर्ग के दुख सुख की साथी रही है। हमने आम जनता के हितों के लिए काम किया और कंधे से कंधा मिलाकर विकास की राह बनाई। माहरा ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता से जुड़ा है और जनहित के लिए हमेशा कांग्रेस ही आगे आई है। स्थानीय निकाय के चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है, ऐसा हमारा विश्वास है। पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा, जनता महंगाई से त्रस्त है। प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाई।

कार्यक्रम में कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, हम डोईवाला क्षेत्र का संपूर्ण विकास करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त करती है।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि हमने हमेशा जनता के हितों की बात उठाई। किसानों के मुद्दों पर आंदोलन के लिए कांग्रेस हमेशा आगे रही।

कार्यक्रम के पश्चात जॉलीग्रांट में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मृत्यु की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया गया ।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,कांग्रेस नगरपालिका अध्य्क्ष प्रत्याशी,सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,अब्दुल रज़्ज़ाक,हाजी अमीर हसन,ईश्वर चंद्र पाल,गौरव मल्होत्रा,बलविंद्र सिंह,सुनील बर्मन,देवराज सावन,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,चुनाव संयोजक उमेद बोरा,चुनाव सह-संयोजक जितेंद्र कुमार,आरिफ अली,ताजेन्द्र सिंह ताज,इंदरजीत सिंह,भारत भूषण,अंशुल त्यागी,कृष्णा,सुशील सैनी,बाला देवी,प्रवीण सैनी,नौशाद,नागेंद्र सिंह,विनोद कोठियाल,यशवंत गुसाईं,आशीष मनवाल,अर्जुन रावत,मंजू नेगी,सुधांशु नेगी,रेणु सैनी,अनिल पाल,मनीष सजवाण,शार्दूल सिंह नेगी,वसीम,आदित्य जोहर,हाजी अब्दुल वहीद,महेश लोधी,रईस एहमद,मोइन खान,भव्य चमोला,अमित सैनी,रंजीत सिंह,साहिल अली,मोइन खान,मौ.मौसिन,इलियास,शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

“मुसलमान केजरीवाल के समर्थन में धरना-प्रदर्शन से दूर रहें”, मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन
केजरीवाल के आवास के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन, कहा- ‘CM और शिक्षा मंत्री बगैर सैलरी अपना घर चलाकर दिखाएं’
अब प्राइवेट कंपनियों में 14-14 घंटे तक करना होगा काम, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार कर रही है तैयारी
विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान के बाद, शशि थरूर का आया ये बयान
रोड कटिंग के दौरान भूस्खलऩ,मलबे में दबकर जेसीबी चालक की मौत
TAGGED:electionfight against oppressioninjusticeKaran MaharaUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?