By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : जीवन के अंदर विधार्थियों के लिए विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है-लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : जीवन के अंदर विधार्थियों के लिए विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है-लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : जीवन के अंदर विधार्थियों के लिए विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है-लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला

The Hill India News
Last updated: November 18, 2024 1:59 pm
The Hill India News
Published: November 18, 2024
Share
SHARE

देहरादून : लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को देहरादून के प्रेमनगर नंदा की चौकी स्थित एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने छात्रों की प्रस्तुति और स्कूल के कार्यों की सराहना की।
स्कूल के सभागार में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पर्यावरणविद पद्मभूषण डा. अनिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आइटीबीपी के जवानों ने बैंड की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर परिसर में पौधा भी रोपा। इसके साथ ही हवन यज्ञ कार्यक्रम में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वार्षिक समारोह मैं मौजूद छात्रों-अविभावकों सहित सभी व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं मुझे नई उर्जा, प्रेरणा के साथ काम करने की नई दिशा मिलती है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा जीवन के अंदर विधार्थियों के लिए विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है। जहां वह जिंदगी को जीता है और उसके साथ-साथ अपने कैरियर का निर्माण भी करता है। वह अपने मित्रों के साथ , सहयोगियों के साथ लंबे समय गुजारने का अवसर विधालय में पाता है। जहां वह अपने मित्रों के साथ जिंदगी के स्वर्णिम अवसर जीता है। वहीं विधालय के अध्यापक भी विधार्थियों के बेहत्तर भविष्य के लिए अपना जीवन विधार्थियों के लिए समर्पित कर देते हैं। विद्यालय के संचालक छात्रों में अच्छे गुणों को डाल रहे हैं। विधालय में शुरूआत अगर विशिष्ट ज्ञान व गुणों से होती है तो जीवन बेहतर होता है।

बिरला ने इस अवसर पर कहा कि विधायल में स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा से हमें अनुसाशन व देशभक्ति की प्रेरणा मितली है। देश की रक्षा करने वाले सैकड़ों सैनिकों से लेकर अधिकारीयों तक इस धरती पर निवास करते हैं और उनकी इच्छा रहती है कि देहरादून में पढ़ने वाला हर विधार्थी अनुशासित और राष्ट्रभक्त नौजवान बने।

उन्होंने कहा कि पद्मश्री, पद्म विभूषण श्री अनिल जोशी ने पर्यावरण को लेकर देश में नया जनांदोलन खड़ा किया और कहा कि जल-जंगल-जमीन को बचाने की प्रेरणा विद्यार्थियों को बाल्यकाल से मिलनी चाहिए। वह अपने जीवन को पर्यावरण के अुनकूल जिएं। वह जल को संचय करने का प्रयास करें।श्री बिरला ने कहा कि उन्हें गर्व है भारत के नौजवान विधार्थियों पर , जिनमें ज्ञान, विज्ञान, नए विचार, शोध व रिसर्च की अदभुत क्षमता है और इसके साथ आध्यात्मिक उर्जा भी है।

श्री बिरला ने कहा कि भौतिक संसाधनों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत आज आध्यमिक, धर्म और संस्कारों के कारण भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया के विकसित देशों के अंदर भी उस विकसित देश को आगे बढ़ाने में भारत के नौजवानों का योगदान है।

ओम बिरला ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता विधार्थी जीवन से छात्रों में आती है। आज आवश्यकता है कि विधालयी जीवन में ऐसे संस्कार व शिक्षा दिये जाये कि दुनिया की 21 वीं शताब्दी भारत की शताब्दी हो। यह ज़िम्मेदारी नौजवनों की है। भारत में कई ऐसी शख्सियत हैं , जिन्होंने अभावों में रहकर कठिन चुनौतियों से विज्ञान व तकनीकी में बड़े अविष्कार किये हैं। जब हम अपने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी का जीवन देखते हैं। तो बड़ी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भारत का नाम दुनिया में किया।

उन्होंने इस दौरान सभी विधार्थियों से आग्रह किया कि वह भारत की संसद में आएं और संसद में स्वतंत्रता सैनानियों की जीवनी के दर्शन करें जिन्होंने स्वत्रंता आंदोलन में भाग लिया और भारत के निर्माण का रास्ता बनाया। जब हम उनके उनके जीवन दर्शन को समझेंगे और पढ़ेंगे तो नई प्रेरणा मिलेगी। इस लिए हमने नया विचार दिया है कि भारत मे पढ़ने वाला हर विधार्थी संसद में आए और देखे कि किस तरह लोकतंत्र के माध्यम से भारत के इस 75 वर्ष की यात्रा में मजबूत नेतृत्व देने का काम हुआ है। श्री बिरला ने कहा कि आज हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। आज हर दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता के कारण दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है।

इस मौके पर पर्यावरणविद पद्मभूषण डा. अनिल जोशी, स्कूल के चेयरमैन विजय नागर, निदेशक शैलेन्द्र बेंजामिन, प्रिंसिपल बेला सहगल, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना, सीबीएसई के पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डा रणबीर सिंह सहित गणमान्य अतिथि उपस्थिति थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड: बर्फ की आगोश में देवभूमि; कुमाऊँ-गढ़वाल में सीजन का पहला हिमपात, प्रशासन हाई अलर्ट पर
चंद्रपुर महाराष्ट्रा में बाघ का तांडव: गुंजेवाही के जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ रही 4 महिलाओं को बाघ ने उतारा मौत के घाट
सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में सीपीएम नेता ने दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस
चेन्नई एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान बैग खोला तो निकले 12 जिंदा अजगर, मच गया हड़कंप
आज का युवा अपनी बहु-प्रतिभाशाली और बहु-आयामी क्षमताओं के कारण सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहता
TAGGED:Lok Sabha Om Birla.Student lifeUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?