By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती: नए स्टोन क्रशर लाइसेंस पर रोक, सरकार को फटकार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती: नए स्टोन क्रशर लाइसेंस पर रोक, सरकार को फटकार
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती: नए स्टोन क्रशर लाइसेंस पर रोक, सरकार को फटकार

The Hill India News
Last updated: May 23, 2025 3:51 am
The Hill India News
Published: May 23, 2025
Share
SHARE

नैनीताल : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में नए स्टोन क्रशरों के लाइसेंस जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय देहरादून जिले के तीन किसानों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया। साथ ही न्यायालय ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर स्टोन क्रशरों के लिए पृथक जोन घोषित करने का निर्देश भी दिया है।

वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने यह फैसला महेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह और राजवीर कौर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि वे पेशेवर किसान हैं और उनके गांव में सरकार द्वारा 2023 में एक स्टोन क्रशर की अनुमति दी गई थी, जो नियमों का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टोन क्रशर के कारण वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे उनकी खेती और उत्पादकता पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

किसानों ने यह भी बताया कि यह स्टोन क्रशर राजाजी टाइगर रिजर्व से मात्र 3.5 किमी की दूरी पर स्थित है, जिसके लिए आवश्यक वन्य जीव बोर्ड की अनुमति नहीं ली गई है। अदालत ने इसे गंभीर पर्यावरणीय लापरवाही मानते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाई।

न्यायालय ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने पहले ही वर्ष 2023 में नए स्टोन क्रशर जोन घोषित करने की सिफारिश की थी, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक इस पर अमल नहीं किया है। अदालत ने यह भी कहा कि स्टोन क्रशरों को लेकर लगातार जनहित याचिकाएं आ रही हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उदासीन बनी हुई है।

उच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब राज्य में नए स्टोन क्रशर लाइसेंस तब तक जारी नहीं किए जाएंगे जब तक कि उद्योग और खनिकर्म विभाग छह महीने के भीतर स्पष्ट रूप से नया स्टोन क्रशर जोन घोषित नहीं करता।

You Might Also Like

डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में नई इंटीग्रेट टाउनशिप व एरोसिटी बनाने को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने की बैठक
उत्तराखण्ड : बजट में विश्व की सबसे बड़ी कोऑपरेटिव अन्न भंडारण योजना की घोषणा की गयी, इससे PACS बहुआयामी बनेंगे और उनकी इनकम बढ़ेगी -अमित शाह
पोर्ट ब्लेयर: सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार हमेशा तैयार है, ठीक उसी तरह जैसे वे देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं: रक्षा मंत्री
CM योगी ने दिए वायनाड पीड़ितों के पुनर्वास सहायता के लिए 10 करोड़, राज्यपाल खान ने कहा- धन्यवाद
Uttarakhand Politics: 2027 की जंग से पहले ये 6 दिग्गज चेहरे थाम सकते है कांग्रेस का ‘हाथ’, हिल सकती है देवभूमि सत्ता की बिसात
TAGGED:Ban on new stone crusher licensereprimanded the governmentstrictnessUttarakhand High Court
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडदुर्घटनाफीचर्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान

The Hill India News
The Hill India News
November 17, 2026
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
IPL 2027: RCB के इन 3 युवा खिलाड़ियों पर टिकी फ्रेंचाइजी की नजर! रिटेंशन से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या सुयश-रसिख और विहान को मिलेगा मौका?
कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा
यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी प्लान! ब्राह्मण, जाट, गुर्जर और भूमिहारों को साधने की तैयारी, नाराजगी दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी जातिवार बैठकें
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज! अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, CM धामी ने सपरिवार किया स्व-गणना; जानिए कब तक और कैसे भरना होगा फॉर्म
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चौबट्टाखाल में 38 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?