By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पोर्ट ब्लेयर: सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार हमेशा तैयार है, ठीक उसी तरह जैसे वे देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं: रक्षा मंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पोर्ट ब्लेयर: सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार हमेशा तैयार है, ठीक उसी तरह जैसे वे देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं: रक्षा मंत्री
देशफीचर्ड

पोर्ट ब्लेयर: सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार हमेशा तैयार है, ठीक उसी तरह जैसे वे देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं: रक्षा मंत्री

The Hill India News
Last updated: January 5, 2023 4:23 pm
The Hill India News
Published: January 5, 2023
Share
SHARE

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोर्ट ब्लेयर में अंडमान एवं निकोबार कमान की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए कमान की सराहना की

“हमारा उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को दुनिया के सबसे मजबूत सैन्य बलों में से एक बनाना है”

सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार हमेशा तैयार है, ठीक उसी तरह जैसे वे देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 जनवरी, 2023 को पोर्ट ब्लेयर में देश के एकमात्र ऑपरेशनल जॉइंट सर्विसेज कमांड के मुख्यालय पर अंडमान एवं निकोबार कमांड की अभियानगत तैयारियों और सैन्य क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की समीक्षा की। अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने रक्षा मंत्री को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की भू-रणनीतिक क्षमता और इस क्षेत्र में भारत के प्रभाव को बढ़ाने और सैन्य अभियानों में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।

अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ ने रक्षा मंत्री को इस कमान की उपलब्धियों, भविष्य की योजना और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को आगे बढ़ाने और देश के समुद्री पड़ोसियों के साथ ‘ब्रिज ऑफ फ्रेंडशिप’ का निर्माण करके क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास (सागर) के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में अंडमान और निकोबार कमांड द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री राजनाथ सिंह ने एएनसी ज्वाइंट ऑपरेशंस सेंटर (जेओसी) का भी दौरा किया, जो निगरानी, सैन्य अभियानों के संचालन और रसद संबंधी सहायता के लिये एकीकृत योजना का प्रमुख केंद्र है।

अधिकारियों एवं जवानों के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने मानवतावादी सहायता और आपदा राहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए अंडमान एवं निकोबार कमान की सराहना की। उन्होंने द्वीपों और विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और 24×7 तैयार रहने के लिए उनकी बहादुरी और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2001 में अपनी स्थापना के बाद से, अंडमान एवं निकोबार कमान ने अपनी सैन्य अभियानगत क्षमताओं में काफी वृद्धि की है, जो इसकी अदम्य भावना और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि सशस्त्र बलों का साहस और समर्पण देश के सुनहरे भविष्य का निर्माण करेगा। उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह वे देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, उसी तरह सरकार भी उनके कल्याण के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों की दक्षता और ताकत बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, हमने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है। हमने ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन को साकार करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। हमारी सशस्त्र सेना जल्द ही दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक होगी। यह हमारा विजन भी है और हमारा मिशन भी।” रक्षा मंत्री ने उस बहादुरी और मुस्तैदी का भी विशेष उल्लेख किया जिसका प्रदर्शन करते हुए सशस्त्र बलों ने उत्तरी क्षेत्र में हाल की स्थितियों से निपटा।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने क्वाड-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की और 29 दिसंबर, 1943 को नेताजी के ऐतिहासिक आगमन के स्थान संकल्प स्मारक का दौरा किया। संकल्प स्मारक में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय सेना के सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। पोर्ट ब्लेयर में उनके आगमन पर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त), सीआईएनसीएएन और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जनवरी 2019 के बाद से रक्षा मंत्री की इंदिरा पॉइंट की यह पहली यात्रा है। इंडो-पैसिफिक से इन दूर-दराज के द्वीपों की निकटता को देखते हुए रणनीतिक संकेतों के अलावा, रक्षा मंत्री की अंडमान एवं निकोबार कमान की यात्रा ने इन दूरस्थ द्वीप पर तैनात सैनिकों को प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि अंडमान एवं निकोबार कमान 21 साल पुराना सफल इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड है, जिसकी योजना अब राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जा रही है।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : प्रदेश में खुलेगा केंद्रीय आपदा प्रबंधन अनुसंधान संस्थान – सीएम धामी
सख्त तेवर में एसएसपी देहरादून: कोतवाली नगर के निरीक्षण में लापरवाही पर भड़के कप्तान, लंबित जांचों पर बिठाई विभागीय जांच
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को पंजाब और हरियाणा का करेंगे दौरा
फ्लोरिडा एंव इंडियाना में 3 लोगों की मौत, अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं
देहरादून: नामी मेडिकल कॉलेज की होनहार छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर ‘सिस्टमैटिक टॉर्चर’ का आरोप; मुकदमा दर्ज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?