By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में नई इंटीग्रेट टाउनशिप व एरोसिटी बनाने को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने की बैठक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में नई इंटीग्रेट टाउनशिप व एरोसिटी बनाने को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने की बैठक
उत्तराखंड

डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में नई इंटीग्रेट टाउनशिप व एरोसिटी बनाने को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने की बैठक

The Hill India Desk
Last updated: July 13, 2023 11:49 am
The Hill India Desk
Published: July 13, 2023
Share
SHARE

डोईवाला : आज क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा शेरगढ़,माजरी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार द्वारा डोईवाला के निकट ग्रामीण क्षेत्रों में इंटीग्रेट टाउनशिप व एरोसिटी बनाने की योजना के संबंध में चिंता व्यक्त की ।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि समाचार पत्रों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश सरकार द्वारा डोईवाला के निकट माजरी ग्राम,मारखंमग्रान्ट,अन्य ग्रामीण क्षेत्र व डोईवाला नगर पालिका के भी कुछ क्षेत्र में नए शहर बसाने की योजना बनाई गई है । इस खबर से क्षेत्रीय जनता में डर का मौहोल बना हुआ है ।

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर लोग खेती से जुड़े हैं,जहाँ बड़ी मात्रा में गन्ना व अन्य फसल का उत्पादन होता है । सरकार द्वारा प्रस्तुत एक नक्शे में यह दर्शाया गया है कि नई टाउनशिप के लिए करीब 3080 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है,जिसमे 747 हेक्टेयर सरकारी भूमि व करीब 2334 हेक्टेयर निजी भूमि है जिसे सरकार द्वारा अधिगृत करने की तैयारी चल रही है ।

इस बड़ी योजना के लिए शहरी विकास व आवासीय मंत्रालय द्वारा एक विशेषज्ञ को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है जो जल्द ही राज्य का दौरा व निरीक्षण करके केंद्र सरकार को ज़मीनी स्थिति के संबंध में रिपोर्ट मंत्रालय को देंगे । केंद्र सरकार ने इस नई टाउनशिप के लिए अर्बन प्लानिंग एक्सपर्ट डॉ पीएसएन राव का चयन किया है । प्रदेश सरकार द्वारा भी इस योजना के लिए 1100 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है जिसमे उधमसिंह नगर के किच्छा का भी प्लान प्रस्तुत किया गया है ।

उनियाल ने कहा कि सरकार की इस योजना से पता चलता है कि इस टाउनशिप पर बड़ा कार्य पूरा हो चुका है व इस योजना को लाने में अंतिम चरण का काम चल रहा है । अगर सरकार द्वारा क्षेत्र में कोई बड़ी योजना बनाई जाती है जिससे जनता के निजी जीवन व पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है तो सरकार को जनता के बीच जाकर जनसुनवाई करने का प्रावधान है जिसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है ।

राजेन्द्र सिंह व अजीत सिंह ने कहा कि जनता की सहमति के बिना ज़मीन अधिग्रहण करना व इस टाउनशिप को लाना क्षेत्रीय जनता के साथ गलत होगा। ग्रामीणों के बीच मे जाकर इस एहम मुद्दे पर चर्चा की जाएगी व उन्हें जागरूक किया जाएगा ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा सबसे पहले जनता के बीच जाकर जनसुनवाई की जाए । अगर ग्रामीण अपनी निजी ज़मीन नहीं देना चाहते हैं तो भूमि अधिग्रहण किसी भी हालात में नहीं करने दिया जाएगा । इस एहम मुद्दे के सम्बंध में आगामी 15 जुलाई को डोईवाला में किसानों व क्षेत्रीय जनता द्वारा बैठक की जाएगी व आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा ।

इस बैठक में मोहित उनियाल,राजेन्द्र सिंह,अजीत सिंह प्रिंस, जसवंत सिंह, हरकिशन सिंह, अमरजीत सिंह, तरणजीत सिंह, दिलराज सिंह, रणवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, गुपिंदर सिंह, राहुल सैनी, तेजपाल सिंह मोंटी, मनोज पाल, शुभम काम्बोज, अमन बिष्ट आदि मौजूद रहे ।

You Might Also Like

Uttarakhand Health Care: अब पहाड़ों के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगा अस्पताल; CM धामी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी
काशीपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 348 अवैध राशन कार्ड निरस्त, डोर-टू-डोर सत्यापन में खुलासा
देहरादून में राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन की तैयारियाँ तेज़, PRSI प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा औपचारिक आमंत्रण
Uttarakhand: देहरादून-हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर
Uttarakhand: हरिद्वार शराब स्टोर में भड़की आग: एक युवक की जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी, मृतक की पहचान अज्ञात
TAGGED:aerocityconstructionDoiwalahindi khabarhindi newsmeetingnew integratedregardingRegionalrural areastownshipvillagers
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?