उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा।

खबर को सुने
🚨मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारी रहे मौजूद।
🚨वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आयुक्त एवं जिलाधिकारी भी जुड़े थे।
🚨मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से संवाद कर स्थिति का लिया जायजा।
🚨प्रदेश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही प्रदेश में माहौल खराब करने वाले तत्वों पर रखी जाये कड़ी नजर।
🚨किसी भी समस्या का त्वरित ढंग से किया जाए समाधान।
🚨प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अमन चैन बनाना अधिकारियों का दायित्व।
🚨अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जाय कठोर कार्यवाही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था से सम्बन्धित घटनाओं को गम्भीरता से लेने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कानून एवं व्यवस्था से सम्बन्धित घटना चाहे वह राजस्व क्षेत्र की हो या पुलिस क्षेत्र की, जिसे भी कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसे गम्भीरता से लेकर उसके समाधान की त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वन क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों में होटल, रिसोर्ट या धार्मिक कार्यों के लिये हो रहे अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर उस पर सख्ती के साथ त्वरित कार्यवाही के भी निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मदरसों के सत्यापन के साथ ही डेमोग्राफिक चेंज के प्रकरणों में भी सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिये।
रविवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण, आपदा आदि से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ गहनता से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने जनपदवार जिलाधिकारियों से उनके स्तर पर की जा रही कार्यवाही तथा समस्याओं के समाधान के लिये किये प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
May be an image of 9 people, people sitting and people standing

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button