
कल संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए सभी आंकड़े सामने रखे। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 80 लाख 85 हजार 488 थी जो कि 27 जनवरी तक बढ़कर 81 लाख 67 हजार 568 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में सकारात्मक तौर पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि 9 नवंबर से ८ दिसंबर 2022 के बीच चले विशेष अभियान में कुल एक लाख 34 हजार 461 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, मृत्यु आदि विभिन्न कारणों से 52 हजार 381 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। सबसे ज्यादा 23,128 मतदाता ऊधमसिंह नगर में जुड़े हैं। जबकि अल्मोड़ा में 7671, चमोली में 5373, रुद्रप्रयाग में 4334, टिहरी में 8407, देहरादून में 20219, हरिद्वार में 20127, पौड़ी में 11074, पिथौरागढ़ में 4484, बागेश्वर में 2283, अल्मोड़ा में 3808, चंपावत में 2942, नैनीताल में 15024 नए मतदाता जुड़े हैं। सबसे ज्यादा 12073 नाम देहरादून में हटे हैं।
जिला | नवंबर 2022 | 27 जनवरी तक मतदाता |
उत्तरकाशी | 2,36,211 | 2,40,832 |
चमोली | 2,96,100 | 2,97,980 |
रुद्रप्रयाग | 1,92,158 | 1,95,099 |
टिहरी | 5,23,274 | 5,29,809 |
देहरादून | 14,89,004 | 14,97,150 |
हरिद्वार | 14,15,748 | 14,29,630 |
पौड़ी | 5,70,190 | 5,73,941 |
पिथौरागढ़ | 3,74,640 | 3,77,001 |
बागेश्वर | 2,15,753 | 2,18,191 |
अल्मोड़ा | 5,31,805 | 5,34,297 |
चंपावत | 2,02,649 | 2,04,137 |
नैनीताल | 7,65,260 | 7,76,252 |
यूएस नगर | 12,72,696 | 12,93,249 |
कुल | 80,85,488 | 81,67,568 |