By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : यहां मशरूम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, 4 घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : यहां मशरूम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, 4 घायल
उत्तराखंड

उत्तराखंड : यहां मशरूम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, 4 घायल

The Hill India Desk
Last updated: July 25, 2023 5:24 am
The Hill India Desk
Published: July 25, 2023
Share
SHARE

हरिद्वार : जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां मशरूम फैक्ट्री में मटेरियल से भरा रैक वहां काम करने वाली महिलाओं के ऊपर जा गिरी. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार रैक के नीचे दब गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से रैक के नीचे दबी महिलाओं को निकाला और उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा से गुरुकुल नारसन की तरफ जाने वाली रोड पर सढोली गांव के पास केल्विन ओवरसीज मशरूम फैक्ट्री है. इस फैक्ट्री में सोमवार शाम को हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मशरूम को उगाने के लिए लोहे के बड़े-बड़े रैक बने हुए है, जिन पर मशरूम का मटेरियल काफी ऊंचाई तक रखा हुआ था.

इसी मटेरियल के बराबर में फैक्ट्री के सभी कर्मचारी बैठकर काम करते है. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को अचानक लोहे की रैक टूट गई और रैक पर रखा सारा मटेरियल कर्मचारियों के ऊपर गिर गया. जिसमे 6 महिला मेटीरियल के नीचे दब गई.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से मटेरियल के नीचे दबी 6 महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला. सभी को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 42 साल की अमृता पत्नी नरोत्तम निवासी सढोली और 47 साल की सुदेश निवासी कोटवाल को मृत घोषित कर दिया.

वहीं, 35 साल की रूबी पत्नी संजय, ज्योति 30 वर्ष पत्नी मनोज, सुबलेश 38 वर्ष पत्नी मांगेराम, कमलेश 45 वर्ष पत्नी पवन गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने सभी घायल कर्मचारियों को झबरेड़ा के निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से सभी घायल कर्मचारियों को रूड़की के सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया गया. सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने ज्योति को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

झबरेड़ा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सढोली गांव के पास मशरूम फैक्ट्री में हादसा होने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हुई है और चार महिलाएं मशरूम मटेरियल के नीचे दबकर घायल हुई हैं. घायल कर्मचारी महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है.

मृतकों में ये महिलाएं शामिल
पुलिस ने बताया कि मृतक म​हिला का नाम अमृता निवासी सढोली, झबरेडा और सुदेश निवासी कोटवाल आलमपुर के है। जबकि हादसे में घायल रूबी ज्योतिष शुभलेश, कमलेश निवासी सढोली को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर ग्रामीणों ने मामले में धरना प्रदर्शन भी किया। झबरेडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

बड़ी ख़बर:मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के डीजीपी द्वारा लिखित “साइबर एनकाउंटर्स “पुस्तक का विमोचन
उत्तराखंड: सीएम धामी ने पीडब्ल्यूडी मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, 2026-2031 के विकास का खाका तैयार
उत्तराखण्ड: सीएम धामी ने कोटद्वार में आज अग्नीपथ योजना का शुभारंभ किया
Uttarakhand : अमरनाथ यात्रा हेतु मेडिकल बनाने के लिए कोई भी बोर्ड नहीं बनाया गया
THDC ने विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
TAGGED:4 injuredBig accident in mushroom factoryHaridwaretwo women killedUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज

The Hill India News
The Hill India News
November 9, 2026
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक आग का तांडव, तीन शहरों में 18 लोगों की दर्दनाक मौत; मासूम बच्चों समेत कई जिंदगियां खत्म
उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, पीएम मोदी का बड़ा संदेश—’विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता रखता है देवभूमि’
सरहद पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर मनाई दिवाली; बोले- आधुनिक तकनीक से बड़ी सैनिकों की हिम्मत और अनुशासन की ताकत!
छोटी दिवाली पर ही जहरीली होने लगी देवभूमि की हवा, देहरादून में AQI 290 तक पहुंचा; बड़ी दिवाली के पटाखे बढ़ाएंगे प्रदूषण की चिंता!
रामायण में मंदोदरी बनकर छाईं काजल अग्रवाल, कभी अजय देवगन के साथ किया रोमांस तो कभी साउथ में मचाया धमाल; बिजनेसमैन गौतम किचलू से की है शादी
राइजिंग स्टार्स एशिया कप से रजत पाटीदार ने वापस लिया नाम, BCCI का बड़ा फैसला; रिंकू सिंह बने इंडिया A के नए उपकप्तान
बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर भड़की आग, स्काई शॉट पटाखे से लगी लपटें; वन विभाग की टीम ने रातभर की मशक्कत के बाद पाया काबू
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- हर घर-आंगन में खुशियों का उजाला हो; वीर जवानों के साथ मनाया दीपोत्सव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?