By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तर प्रदेश: यूपी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हुआ भारी बवाल बुर्का, हत्या, पथराव
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश: यूपी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हुआ भारी बवाल बुर्का, हत्या, पथराव
उत्तर प्रदेशदेशफीचर्ड

उत्तर प्रदेश: यूपी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हुआ भारी बवाल बुर्का, हत्या, पथराव

The Hill India News
Last updated: November 20, 2024 2:54 pm
The Hill India News
Published: November 20, 2024
Share
SHARE

यूपी में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ. इस दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में विवाद हुए. मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और चुनाव आयोग से शिकायतें कीं. मतदान के दौरान एक क्षेत्र में पथराव हुआ और कुछ सीटों पर फर्जी मतदान की खबरें आईं. पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया. चुनाव आयोग ने अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 10 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया.

उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में थे. सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थे. सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार खैर और सीसामऊ सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर सीट पर कब्जा जमाया था. मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पास थी, जो अब बीजेपी की सहयोगी है.

लगभग सभी सीटों पर प्रशासन पर आरोप लगा कि धांधली हुई है. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया. सपा का आरोप था कि धर्म देखकर रोका गया. बीजेपी ने आरोपों को खारिज किया.

बड़ा विवाद मुजफ्फरनगर के मीरापुर में देखने को मिला. वहां पत्थरबाजी हुई. पिस्टल तानते पुलिसवाले का वीडियो वायरल हुआ. अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट किया. मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान ककरोली गांव में दो समूहों के बीच टकराव के बाद पथराव की घटना हुई.

कुंदरकी में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हाजी रिजवान ने चुनाव रद्द करने की मांग की. रिजवान ने कहा कि मतगणना का बहिष्कार करेंगे. रिजवान का आरोप था कि एकतरफा वोटिंग हुई है. आयोग को चुनाव रद्द करवाना चाहिए. हाजी रिजवान ने जिला व पुलिस प्रशासन पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया.

चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी की शिकायत के बाद 10 पुलिसवालों पर कार्रवाई की. 5 सस्पेंड हुए और 5 लाइन हाजिर हुए हैं. उन पर आरोप है कि वोटरों को रोका गया.  चुनाव आयोग ने अलग-अलग पांच जिलों में पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

सीसामऊ सीट पर दोनों ओर के उम्मीदवारों ने प्रशासन को घेरे में ले लिया. सपा कैंडिडेट ने कहा कि एकतरफा वोटिंग हुई है. बीजेपी ने भी यहां आरोप लगाया कि पोलिंग एजेंट को मारा गया. पत्थरबाजी के भी आरोप लगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा उपचुनाव हेराफेरी के जरिए जीतने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है.

करहल में बोरे में एक युवती लाश मिली. उसके परिजनों और बीजेपी का दावा  था कि युवती बीजेपी को वोट देने चाहती थी और उसे मार दिया गया. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी गुंडई और माफियागिरी से बाज नहीं आ रही है. मैनपुरी जनपद की करहल विधानसभा क्षेत्र में कल एक दलित बेटी को समाजवादी पार्टी के समर्थक उसको घर से बाइक पर बैठा कर ले गए. बाद में बोरे में उसका शव मिला. सपा के लोगों ने दलित बेटी की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बीजेपी को वोट देना चाहती थी

लाल कार्ड का विवाद. पुलिस पर आरोप लगा कि जानबूझकर एकतरफा कार्रवाई के नाम पर लाल कार्ड जारी किया गया. पुलिस के पास अधिकार है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को वह लाल कार्ड कर सकती है, जिससे उसे घर में रहने को कहा जाता है. कुंदरकी में इस पर विवाद हुआ. आरोप लगा  कि लाल कार्ड का दुरुपयोग किया गया. जिलाधिकारी अनुज कुमार ने बाद में सफाई दी

You Might Also Like

सीएम धामी का सख्त संदेश: नकली दवाओं पर कड़ी कार्रवाई, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और स्वदेशी अभियान को दी प्राथमिकता
CJI सूर्यकांत बोले: ‘न्यायाधीशों की दिनचर्या अत्यधिक तनावपूर्ण, ऊर्जा बनाए रखने को जरूरी है मनोरंजन’
Delhi: आप की सरकार का बड़ा ऐलान, बाढ़ में डूबने वालों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन-2 की भव्य घोषणा, 23 सितंबर से देहरादून में गूंजेगा बल्ला-गेंद का रोमांच
Uttar Pradesh News: पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सपा से इस्तीफा देकर, होंगे कांग्रेस में शामिल
TAGGED:By-electionHuge uproarmurderpeltingstoneUttar Pradeshvoting
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम

The Hill India News
The Hill India News
June 25, 2026
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?