By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया ब्राजील का दौरा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया ब्राजील का दौरा
देशफीचर्ड

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया ब्राजील का दौरा

Rajesh Dabral
Last updated: May 23, 2022 10:13 am
Rajesh Dabral
Published: May 23, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने ब्राजील के कृषि मंत्री के आमंत्रण पर 16 से 20 मई 2022 तक ब्राजील का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के विशेषज्ञ तथा निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

रूपाला ने ब्राजील के अपने समकक्ष कृषि, पशुधन एवं आपूर्ति मंत्री श्री मार्कोस मोंटेस कोर्डेइरो के साथ बहुत उपयोगी चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।

रूपाला ने ब्राजीलियाई एसोसिएशन ऑफ ज़ेबू ब्रीडर्स (एबीसीजेड), उबेरबा के मेयर, ब्राजीलियाई कृषि और पशुधन परिसंघ (सीएनए) और ब्राजीलियाई सहकारी संगठन (ओसीबी) के अध्यक्षों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने अनुसंधान एवं विकास, आनुवंशिक सुधार और व्यापार तथा निवेश के माध्यम से डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

जनवरी 2020 में राष्ट्रपति  बोल्सोनारो की भारत यात्रा के दौरान, ब्राजील ने अपने इतिहास में पहली बार किसी देश के साथ 15 समझौता ज्ञापनों व सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए और पशुपालन एवं डेयरी, तेल तथा प्राकृतिक गैस, बायोएनर्जी, इथेनॉल, व्यापार व निवेश और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रपति बोल्सोनारो की भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और ब्राजीलियाई ज़ेबू ब्रीडर्स एसोसिएशन (एबीसीजेड) के बीच तकनीकी सहयोग की एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय मंत्री ने उबेरबा में ज़ेबू संग्रहालय का दौरा किया और चार अत्याधुनिक मवेशी जीनोमिक्स तथा भ्रूण प्रयोगशालाओं ज़ेबुएम्ब्रियो, एबीएस सीमेन एंड एम्ब्रियोस सेंट्रल, जीनल एम्ब्रियोस सेंट्रल और अल्टा जेनेटिक्स सेमेन सेंट्रल का काम-काज देखा।  रूपाला ने उनके कार्यों की सराहना की और पशुपालन एवं इनसे संबद्ध क्षेत्रों की गतिविधियों में पारस्परिक रूप से लाभकारी भागीदारी के लिए सहयोग बढ़ाने में उनकी रुचि का स्वागत किया।

वर्ष 2016 में पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) और ब्राजील के कृषि अनुसंधान निगम (ईएमबीआरएपीए) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री ने जुइज़ डी फोरा में एम्ब्रापा मवेशी डेयरी (एम्ब्रापा गाडो डी लेइट) अनुसंधान केंद्र का दौरा किया और समझौता ज्ञापन के तहत जल्द से जल्द एक कार्य योजना को अंतिम रूप देने तथा उसे लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। आईवीएफ प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता के लिए ब्राजील में भारतीय पेशेवरों का प्रशिक्षण और भारत में आईवीएफ भ्रूण उत्पादन शुरू करने के लिए ब्राजील की कंपनियों की पहचान करना इस कार्य योजना में अमल की जाने वाली प्रमुख गतिविधियों में शामिल है।

रूपाला ने ब्राजील में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया और बड़ी संख्या में ब्राजील के योग शिक्षकों के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए एक आयुर्वेद चित्रकथा पुस्तक “प्रोफेसर आयुष्मान” का शुभारंभ किया। इस पुस्तक का अनुवाद भारत के दूतावास द्वारा ब्राजील के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ जोस रुगु के साथ साझेदारी में किया गया है। श्री रूपाला ने वहां सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के विभिन्न उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी चर्चा की।

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के संदर्भ में आयोजित गतिविधियों के हिस्से के रूप में भारतीय दूतावास भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए 21 मई से 10 जून 2022 तक ब्राजील के तारामंडल में एक अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने 20 मई 2022 को इस अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री ने साओ पाउलो, ब्रासीलिया तथा रियो डी जनेरियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इन स्थानों पर भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी की।

केंद्रीय मंत्री  रूपाला ने यूपीएल लिमिटेड के सुविधा केंद्रों का दौरा किया, जो एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह वाणिज्यिक संस्था कृषि रसायनों का निर्माण एवं विपणन करती है और फसल सुरक्षा समाधान भी प्रदान करती है। केंद्रीय मंत्री की इस यात्रा के दौरान उनके साथ सेंट्रल फ्रोजन सीमेन प्रोडक्शन एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ बी अरुण प्रसाद और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ-साथ पशु प्रजनन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ नीलेश नई भी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PE3F.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IGNP.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ELLJ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005HHEL.jpg

You Might Also Like

पटाखा गोदाम में लगी आग12 लोगों की मौत, CM सिद्धारमैया ने जताया दुख
शंकराचार्य ने राहुल गांधी को बताया गैर-हिंदू, मंदिरों में प्रवेश पर रोक की अपील
New Delhi: प्रियंका गांधी का चुनावी अभियान, कर्नाटक के बाद मध्‍य प्रदेश में भी दी 5 गारंटी
पिथौरागढ़: जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों का हाथ थाम बंधाया ढांढस; बोले- ‘उपचार में कोताही बर्दाश्त नहीं’
US House Speaker Nancy Pelosi reaches Taiwan amid US-China conflict
TAGGED:BrazilPurushottam Rupala
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?