By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: हरिद्वार में विजिलेंस का ट्रैप: खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: हरिद्वार में विजिलेंस का ट्रैप: खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: हरिद्वार में विजिलेंस का ट्रैप: खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

The Hill India News
Last updated: December 18, 2025 2:52 pm
The Hill India News
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत सतर्कता विभाग (विजिलेंस) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने जनपद हरिद्वार के खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़ को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को विकास भवन, रोशनाबाद से हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई के लिए देहरादून ले जाया गया है।

Contents
मुख्यमंत्री के निर्देशों से विजिलेंस को मिली खुली छूटशिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 जारीभ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी के नवीनीकरण, मान्यता एवं संबंधित कार्यों के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर गुरुवार को आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों से विजिलेंस को मिली खुली छूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की खुली छूट दे रखी है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सतर्कता विभाग न केवल ट्रैप कर रहा है, बल्कि मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में भी सफल हो रहा है।

मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ के स्पष्ट निर्देशों का असर विजिलेंस की कार्यवाही में लगातार दिखाई दे रहा है।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 जारी

भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतर्कता विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1064 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आम नागरिक बिना किसी भय के रिश्वत से जुड़े मामलों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को यह भी निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार के आरोप में ट्रैप किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों को अंतिम निर्णय आने तक कोई अहम जिम्मेदारी न सौंपी जाए, तथा ट्रैप मामलों में अभियोजन की प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि दोषियों को समयबद्ध सजा सुनिश्चित हो सके।

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है—

“देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना हमारा संकल्प है। भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए विजिलेंस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ईमानदार शासन व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

राज्य सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

You Might Also Like

गगनयान मिशन के बीच ISRO में इस्तीफों की लहर, 100 से अधिक वैज्ञानिकों के जाने पर केंद्र सख्त, बदले एग्जिट नियम, बड़े अंतरिक्ष मिशनों पर बढ़ी चिंता
पुण्य की डुबकी, पीछे छोड़ गए कूड़े का पहाड़! हरिद्वार कांवड़ मेले के बाद 7 हजार मीट्रिक टन कचरा, गंगा घाटों से अकेले निकला 4500 टन कूड़ा
हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI जासूसी केस में गिरफ्तार, पाक उच्चायोग और बाली ट्रिप से जुड़े कई खुलासे
कतर के ‘फादर अमीर’ शेख हमद के निधन पर भारत में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
उत्तराखंड की प्रसिद्ध 10 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, आप भी जानें इनके फायदे
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

नेपाल में सैलाब से भयंकर तबाही, 16 की मौत, सैकड़ों लापता; 384 यात्रियों का पता नहीं, अमित शाह ने बिहार CM से की बात

The Hill India News
The Hill India News
August 26, 2026
ICC Ranking: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, टॉप-10 में पहुंचकर शुभमन गिल को दी कड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ में फिर पेपर लीक का साया! IGKV के जेनेटिक्स प्रश्नपत्र के परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल होने का दावा, जांच पर उठे सवाल
उत्तराखंड में नालंदा के बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जांच
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी दांव! ₹40 हजार की मदद से लेकर 33% नौकरी आरक्षण तक, सपा ने किए 10 बड़े ऐलान
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, बिहार में हाई अलर्ट! गंडक का जलस्तर बढ़ने का खतरा, पटना समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट
UGC NET रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, NTA ने बताया इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट; फाइनल Answer Key पर भी बड़ा अपडेट
‘मेरी हत्या हो सकती है…’ खान सर पर यूपी की महिला ने जताया जान का खतरा, पुलिस में शिकायत के बाद मचा हड़कंप
वन विभाग के दो बड़े अफसरों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, ‘समान काम-समान वेतन’ पर 28 अक्टूबर तक मांगा जवाब
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, ट्रोलिंग के बाद GIVA ने विज्ञापन लिया वापस; कंपनी ने जारी किया सफाई वाला बयान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?