By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राजस्थान: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर में श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > राजस्थान: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर में श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन किया
देशफीचर्ड

राजस्थान: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर में श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 15, 2022 2:08 pm
Rajesh Dabral
Published: September 10, 2022
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी राजस्थान यात्रा के दूसरे दिन आज जैसलमेर में सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन किया

अमित शाह ने तनोट माता के दर्शन कर देश व देशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की

केन्द्रीय गृह मंत्री ने तनोट विजय स्तंभ पर सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी

पहली बार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास पहुंच रहा है :अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा श्री तनोट मन्दिर कॉम्प्लेक्स परियोजना, जो कि सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की जा रही है, के लिए 17.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है

इस परियोजना से तनोट एवं जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढेंगे जिससे यहां पलायन रूकेगा और क्षेत्र की सुरक्षा को भी बल मिलेगा

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में श्री तनोट राय माता मंदिर परिसर में पकिस्तान द्वारा कई बम के गोले गिराए गये थे लेकिन तनोट माता के चमत्कार से कोई भी गोला नहीं फटा था

सीमा सुरक्षा बल इस मन्दिर को एक ट्रस्ट के माध्यम से संचालित करता है एवं प्रतिदिन सुबह-शाम माता की आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है जिसमें हज़ारों की तादाद में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुगण आते हैं

1965 व 1971 के युद्ध में जैसलमेर में भारतीय सेना व BSF के शौर्य पर पूरे देश को अभिमान है, आपके त्याग व बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी राजस्थान यात्रा के दूसरे दिन आज जैसलमेर में सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

अमित शाह ने जैसलमेर में ‘तनोट विजय स्तंभ’ पर सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, सचिव, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, अपर महानिदेशक, पश्चिमी कमांड, महानिरीक्षक, राज्यस्थान फ़्रंटियर, पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्री तनोट मन्दिर कॉम्प्लेक्स परियोजना, सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की जा रही है।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में पहली बार सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास पहुँच रहा है और बॉर्डर टूरिज्म की दूरदर्शी पहल के फलस्वरूप न सिर्फ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवनस्तर ऊपर उठ रहा है बल्कि यहाँ से पलायन भी रुक रहा है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा को भी बल मिल रहा है। इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री ने जैसलमेर में सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 17.67 करोड़ रूपए की श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास किया, जिससे यहाँ आने वाले युवा श्री तनोट माता मंदिर के दर्शन करने के साथ ही देश के बहादुर सैनिकों के शौर्य व बलिदान के इतिहास को भी करीब से जान पाएंगे।

 

इस परियोजना के तहत प्रतीक्षालय, रंगभूमि, इंटप्रेटेशन केंद्र, बच्चों के लिए कक्ष एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिय अन्य ज़रूरी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

अमित शाह ने तनोट माता के दर्शन कर देश व देशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।

जैसलमेर के ऐतिहासिक श्री मातेश्वरी तनोट राय मंदिर का अद्भुत इतिहास है और ऐसी मान्यता है कि तनोट माँ जवानों को दुश्मनों से लड़ने की शक्ति देती हैं और युद्ध में देश की रक्षा करती हैं।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में श्री तनोट राय माता मंदिर परिसर में पकिस्तान द्वारा कई बम के गोले गिराए गये थे लेकिन तनोट माता के चमत्कार से कोई भी गोला नहीं फटा था। वर्ष 1965 से सीमा सुरक्षा बल इस मन्दिर की पूजा अर्चना एवं व्यवस्था का कार्यभार संभाल रहा है। सीमा सुरक्षा बल इस मन्दिर को एक ट्रस्ट के माध्यम से संचालित करता है एवं प्रतिदिन सुबह-शाम माता की आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है जिसमें हज़ारों की तादाद में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुगण आते हैं। इतिहास गवाह है कि 1971 के भारत- पाकिस्तान लोंगेवाला युद्ध के दौरान सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों ने लोंगेवाला पोस्ट पर‌ अहम एवं निर्णायक भूमिका अदा की थी।

विदित हो कि केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने 04 दिसंबर, 2021 को भी जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर फ़ॉरवर्ड पोस्ट का दौरा कर वहां गतिविधियों की जानकारी ली थी और बीएसएफ़ जवानों के साथ संवाद भी किया था।

You Might Also Like

उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
‘विशमिका’ का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में उतरी सितारों की बारात, नीना गुप्ता से लेकर चिरंजीवी तक ने दिया नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद
नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू होंगी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
Himachal Pradesh: संजौली मस्जिद विवाद को लेकर सड़क से सदन तक विरोध, सीएम ने कहा- ‘भारत में कोई भी कहीं भी रह सकता है’
Dehradun: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उद्यान निदेशक सस्पेंड, तो क्या IAS रामविलास की तरह होगी जेल?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?