By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Health: बच्चों की कई समस्याओं में काम आएंगे ये 6 घरेलू नुस्खे, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > Health: बच्चों की कई समस्याओं में काम आएंगे ये 6 घरेलू नुस्खे, जानें कैसे करें इस्तेमाल
फीचर्डस्वास्थय

Health: बच्चों की कई समस्याओं में काम आएंगे ये 6 घरेलू नुस्खे, जानें कैसे करें इस्तेमाल

The Hill India News
Last updated: October 26, 2023 7:45 am
The Hill India News
Published: October 26, 2023
Share
File Photo
SHARE

Health News: अक्सर देखा गया है कि बच्चों की इम्यूनिटी बड़ों के मुकाबले काफी कमजोर होती है। यही कारण है कि मौसम बदलने पर बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं। वहीं बढ़ती उम्र के दौरान बच्चे के शरीर में कई बदलाव आते हैं, इसलिए ही 1 साल की उम्र तक ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। शिशुओं को अधिकतर पेट दर्द, कब्ज, दस्त और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में बरसों पुराने नुस्खे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, इन नुस्खों में प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल होती हैं और प्राकृतिक तरीके से ही इलाज किया जाता है।

Contents
1- बच्चो को कब्ज होना2- जी मिचलाना या पेट दर्द3- बच्चे को सर्दी-खांसी होना4- बच्चे को बुखार होना5- पेट दर्द या गैस की समस्या6- बच्चे को दस्त लगना

1- बच्चो को कब्ज होना

छोटे बच्चों को खाना न पचने पर कब्ज की समस्या हो सकती हैं। अगर बच्चे की उम्र छह माह से अधिक है, तो ऐसे में आप दूध और घी का नुस्खा अपना सकते हैं। इसके लिए आपको बच्चे को सोने से पहले दूध में एक चम्मच घी डालकर देना है। साथ ही भीगी हुई किशमिश का पानी भी बच्चे के लिए असरदार हो सकता है।

2- जी मिचलाना या पेट दर्द

जी मिचलाने या पेट दर्द की समस्या में यह काफी पुराना नुस्खा है। अगर बच्चे की उम्र 1 साल से अधिक है, तो आप यह नुस्खा अपना सकते हैं। इसके लिए आपको एक इंच अदरक को कद्दुकस करके इसका रस निकालना है। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर बच्चे को दिन में 2 से 3 बार देना है।

3- बच्चे को सर्दी-खांसी होना

शिशुओं को सर्दी-जुकाम की समस्या काफी जल्दी हो जाती है। अगर आपके बच्चे की उम्र 6 माह से अधिक है, तो आप अजवाइन का नुस्खा अपना सकते हैं। आपको अजवाइन को सूखा भूनकर कॉटन के कपड़े पर रखना है। अब इसे बच्चे की छाती और कमर पर मलें, इससे बच्चे को जल्द राहत मिलेगी।

4- बच्चे को बुखार होना

छोटे बच्चे को बुखार की समस्या बार-बार हो सकती है। इस नुस्खे को एक साल से बड़ी उम्र के बच्चे के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आपको 2 काली मिर्च, 2 तुलसी के पत्ते और एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। अब इसे बच्चे को 2 से 3 बार बच्चे को दें।

5- पेट दर्द या गैस की समस्या

अगर बच्चों में पेट दर्द की समस्या बहुत आम होती है। इसका पता बच्चे के रोने से लगाया जा सकता है। दरअसल, पेट में गैस बनने से बच्चे में दर्द होने लगता है, इस कारण बच्चे का पेट फूला हुआ भी लगता है। ऐसे में आप हींग और पानी के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच पानी में जरा-सी हींग मिलाएं और इस मिक्सचर को बच्चे के पेट पर लगाएं।

6- बच्चे को दस्त लगना

छोटे बच्चे को कब्ज और दस्त की समस्या होना आम बात है। कई बार कुछ चीजें बच्चे को पच नहीं पाती हैं। ऐसे में बच्चे के पाचन पर असर पड़ता है, जो दस्त होने का कारण बन जाता है। अगर बच्चे की उम्र छह माह से अधिक है, तो आप उसे केले और घी का मिक्सचर दे सकते हैं। इसके लिए आपको बाउल में एक केला, घी और थोड़ी इलायची व जायफल मिलाना है। इस मिक्सचर को थोड़ा-थोड़ा करके बच्चे को खिलाएं।

You Might Also Like

फ्रांस संसदीय चुनाव में नहीं मिला किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत, इस पार्टी ने जीती सबसे ज्‍यादा सीटें
‘लोक दिवस, के रूप में मनाया गया, महान रंगकर्मी ब्रजेन्द्र लाल शाह का जन्मदिन
नई दिल्ली : लालकृष्ण आडवाणी का जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
अमेरिकी युद्धपोत समेत अन्य कई जहाजों पर घातक हमला, पेंटागन में मची भारी खलबली
Uttarakhand: कैंचीधाम महोत्सव में बाबा के दर्शन को, पहली बार जुटे रिकॉर्ड ढ़ाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु
TAGGED:6 home remedieschildrenhealth Newsmany problems
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?