Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डविदेश

नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा का कमाल, 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

काठमांडू: नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बुधवार को 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके इतिहास रच दिया है। शेरपा ने 10 दिन पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। ’14 पीक्स एक्सपीडिशन’ कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताशी लकपा शेरपा के अनुसार 54 वर्षीय पर्वतारोही रीता शेरपा स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 49 मिनट पर 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे। कामी ने मात्र 10 दिन पहले ही 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

कामी रीता शेरपा ने 1994 में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। पिछले साल उन्होंने एक ही सीजन में 27वीं और 28वीं बार एवरेस्ट फतह किया था और इस तरह वह एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने वाले शख्स बन गए थे। ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के वरिष्ठ पर्वतीय गाइड कामी का जन्म 17 जनवरी 1970 को हुआ था। कामी ने अपना करियर एक सहायक कर्मचारी के रूप में शुरू किया था। कामी ने कई पर्वतों की चढ़ाई की है, जिनमें माउंट के2, चो ओयु, ल्होत्से और मनास्लु शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724