देशफीचर्ड

कर्नाटक : येदियुरप्पा कि मुश्किल बढी भ्रष्टाचार के आरोप में लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला।

खबर को सुने

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक विशेष अदालत के निर्देश के बाद लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस एफआईआर में बेटे बी वाई विजयेंद्र, उनके पोते और तत्कालीन बीडीए आयुक्त सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके परिजनों के नाम शामिल हैं।

तत्कालीन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने बीडीए (बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी) के ठेका देने के बदले में रिश्वत ली थी।
निचली अदालत का यह आदेश कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा सात सितंबर को विशेष कोर्ट को भ्रष्टाचार के मामले पर नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश देने के ठीक एक हफ्ते बाद आया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button