Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

चंपई के इस्तीफे के बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन मिले, राहुल गांधी और खरगे से, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां चंपई सोरेन ने झामुमो छोड़ कर भाजपा का साथ दिया है, वहीं अब हेमंत सोरेन भी आगे की राह पर निकल चुके हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। इस मुलाकात में झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस पार्टी ने एक साथ इंडी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। अब झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भी राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। झारखंड के सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। यह बैठक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद हुई है। बता दें कि चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए और पार्टी में अपने ‘अपमान’ का हवाला देते हुए पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724