Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

टी.वी. सोमनाथन बने भारत के नए कैबिनेट सचिव, 2 साल के लिए कैबिनेट सचिव रहेंगे

IAS टी.वी. सोमनाथन ने शुक्रवार को भारत सरकार में नए कैबिनेट सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया है। टी.वी. सोमनाथन 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी हैं। भारत सरकार ने उन्हें देश का नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के रिटायर होने पर उन्होंने शक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया है। आइए जानते हैं टी.वी. सोमनाथन के बारे में कुछ खास बातें।

सोमनाथन इससे पहले केंद्रीय वित्त सचिव और व्यय सचिव के रूप में कार्यरत थे। भारत सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, आईएएस को 30.08.2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, IAS की कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य करने तक लागू रहेगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724