By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिंदाल व रिस्पना एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए सर्वे शुरू
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बिंदाल व रिस्पना एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए सर्वे शुरू
उत्तराखंड

बिंदाल व रिस्पना एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए सर्वे शुरू

The Hill India Desk
Last updated: May 14, 2025 4:25 pm
The Hill India Desk
Published: May 14, 2025
Share
SHARE

परियोजना वाले क्षेत्र में रजिस्ट्रियों पर लगाई गई रोक
लोक निर्माण विभाग की टीम हटाने वाले मकानों पर लगा रही लाल निशान
देहरादून। राजधानी देहरादून में 61 हजार करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड सड़क बनने जा रही है। यह एलिवेटेड सड़क सड़क रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनने जा रही है। जिसके लिए एलिवेटेड रोड की जद में आने वाली जगहों और मकानों पर लाल निशान लगना शुरू हो गया है। साथ ही इस क्षेत्र की तमाम रजिस्ट्रियों को भी जल्द सीज किया जाएगा।
दून की बिंदाल, रिस्पना नदी पर बनने जा रहे एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में आज रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनने वाले इस एलिवेटेड प्रोजेक्ट की जद में आने वाले मकानों दुकानों और तमाम संपत्तियों पर निशान लगना शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की सर्वे टीम फील्ड में मौजूद है। उनके साथ विभागीय इंजीनियर भी हैं।
फिलहाल पहले दिन रिस्पना नदी पर राजीव नगर से लेकर मोहनी रोड पुल तक सर्वे का कार्य चला, जहां पर नदी की चौड़ाई काफी ज्यादा है। इसलिए यहां पर बहुत कम मकान अभी इसकी जद में आ रहे हैं। जैसे-जैसे सर्वे का कार्य और आगे की तरफ बढ़ेगा कई घनी आबादी वाले क्षेत्र इस प्रोजेक्ट के जद में आएंगे।
प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी देते हुए जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड देहरादून ने बताया रिस्पना नदी पर बनने जा रहे 11 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड रिस्पना पुल से शुरू होकर नागल पुल तक जाएगी, जिसकी जद में 1120 कच्चे और पक्के मकान आएंगे। इन दोनों एलिवेटेड रोड पर बीच-बीच में और जंक्शन भी दिए जाएंगे, जिससे शहर में एंट्री और एग्जिट होगी। 11 किलोमीटर के रिस्पना एलिवेटेड प्रोजेक्ट पर 1120 कच्चे और पक्के मकान मौजूद हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए 44.6421 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है।
बता दें कि, बिंदाल नदी पर बनने वाली 15 किलोमीटर एलिवेटेड रोड कारगी चौक से शुरू होकर राजपुर रोड से आगे ओल्ड मसूरी रोड साइन मंदिर के पास जाकर खत्म होगी। इसकी जद में 1494 कच्चे और पक्के मकान आएंगे, जिन्हें हटाया जाना है। इस तरह से इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए कुल 2614 मकानों को विस्थापित किया जाएगा। वहीं, इस प्रोजेक्ट के लिए 43.9151 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें 26 मोहल्ले की शामिल हैं।

You Might Also Like

सीएम धामी ने किया भारत-नेपाल सीमा मार्ग का निरीक्षण, 250 करोड़ की परियोजना 2027 तक होगी पूरी
रायफल क्लब फंड से जरूरतमंदों को मिली मदद: डीएम ने 6 असहाय महिलाओं को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की
Uttarakhand: मुख्य सचिव ने ‘उत्तराखण्ड लैण्डस्लाईड मिटिगेशन एण्ड मैनेजमेंट सेंटर’ की, सेंटर के अधिकारियों के साथ की चर्चा
चंपावत में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्ड ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी बोले- “लोकतंत्र रक्षकों के संघर्ष को देश कभी नहीं भूल सकता”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?