By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: समाज सेवा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकासः देशराज कर्णवाल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > समाज सेवा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकासः देशराज कर्णवाल
उत्तराखंड

समाज सेवा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकासः देशराज कर्णवाल

The Hill India Desk
Last updated: May 16, 2025 4:31 pm
The Hill India Desk
Published: May 16, 2025
Share
SHARE

अनुसूचित जाति व जनजाति की समस्याओं के समाधान के लिए ली समीक्षा बैठक
नई टिहरी। “समाज की सेवा ही समाज का कल्याण कर सकती है,” यह बात समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने विकास भवन सभागार, नई टिहरी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अटल आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों को एक-एक लाख तीस हजार रुपये के चेक व मकान की चाबी प्रदान की गई। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग नेे लाभार्थियों को छड़ियां व तीन जरूरतमंदों को कान की मशीनें वितरित की। बैठक में उपाध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियों और बजट व्यय की समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, श्रम, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, मत्स्य, खाद्य व ईओ टिहरी सहित संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी ली।
उपाध्यक्ष कर्णवाल ने समाज कल्याण विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत जिला स्तरीय समिति के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने और उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने पुलिस विभाग से ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, शिक्षा विभाग को 1 से 12 तक के सभी पात्र एससी व एसटी छात्र-छात्राओं का डेटा प्रस्तुत करने को कहा ताकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ हर पात्र तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए और इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। बाल विकास विभाग को 104 कुपोषित बच्चों को अगले 1-2 महीनों में कुपोषण से बाहर लाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने और निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं को सुगम बनाने को कहा गया। साथ ही, डीपीआरओ को पंचायत भवनों के निर्माण में तेजी लाने, खाद्य विभाग को डीलरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने और स्मार्ट पीडीएस प्रणाली को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, जनप्रतिनिधि खेम सिंह चौहान, विजय कठैत, सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष कर्णवाल ने अंत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए शिविरों का आयोजन करने की बात कही और सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

You Might Also Like

Uttarakhand: सीमांत गांव मिलम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आईटीबीपी जवानों और ग्रामीणों से की मुलाकात
उत्तराखण्ड : देहरादून में हुआ प्रथम बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप का सफल आयोजन
Uttarakhand: “भारत दर्शन” शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए उत्तराखंड बोर्ड के 240 टॉपर छात्र, सीएम धामी ने किया रवाना 
Dehradun: दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचा प्रशासन: नागथात के उटैल-बैसोगिलानी में डीएम सविन बंसल ने लगाया बहुउद्देशीय शिविर
रुद्रपुर: पुलिस पर कार्रवाई न करने से आहत युवती ने फ्लाईओवर से कूदने का किया प्रयास, आरोपी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में प्राथमिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन! 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच, बैरिकेडिंग पर रोकी गई रैली

The Hill India News
The Hill India News
October 24, 2026
एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए आने वालों को झटका! अब पार्किंग के भी देने होंगे पैसे, दोपहिया के ₹20 और कार के ₹40 शुल्क; व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
बदरी-केदार धाम पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, परिवार संग किए दर्शन; स्वच्छ और नशामुक्त देवभूमि बनाने का दिया संदेश
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?