By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सौर ऊर्जा का स्त्रोत असीमित व पर्यावरण के अनुकूलः धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सौर ऊर्जा का स्त्रोत असीमित व पर्यावरण के अनुकूलः धामी
उत्तराखंडराजनीति

सौर ऊर्जा का स्त्रोत असीमित व पर्यावरण के अनुकूलः धामी

The Hill India Desk
Last updated: May 29, 2025 2:44 pm
The Hill India Desk
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ सीएम ने किया संवाद
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का रखा लक्ष्य
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 250 मेगावाट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। इस योजना को और विस्तार की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। सौर ऊर्जा का स्त्रोत असीमित होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम जैसी योजनाओं के साथ ही भारत के नेतृत्व में इंटरनेशनल सोलर अलाइंस का गठन सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी उन्होंने रखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सौर ऊर्जा नीति भी लागू की है। वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर क्षमता का लक्ष्य रखा है। राज्य में रूफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से भी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना के लिए लाभार्थियों को सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 20 से 200 किलोवाट तक की परियोजनाएं स्थापित करने पर 20 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। महिलाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ -साथ दिव्यांगजनों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान भी दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत संयंत्र स्थापित करने के लिए ऋण पर 4 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। यूपीसीएल द्वारा पावर परचेज एग्रीमेंट के माध्यम से 25 वर्षों का अनुबंध कर बिजली खरीद की गारंटी भी सुनिश्चित की गई है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए आवेदन से लेकर आवंटन तक की व्यवस्थाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरल, सुलभ और दक्ष बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। ’वोकल फॉर लोकल’, ’मेक इन इंडिया’ और ’स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ योजना के माध्यम से हमने स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया है, जबकि ’हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का काम किया है।

सौर ऊर्जा के लिए हो रहा बंजर भूमि का सदुपयोग
देहरादून। संवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तरकाशी के शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना पर्वतीय क्षेत्रों के लिए काफी फायदेजनक हैं, इससे बजंर भूमि का सदुपयोग भी हो रहा है। चमोली के विकास मोहन ने कहा कि इस योजना का विकासखण्ड स्तर तक प्रचार हो, ताकि लोग इसका अधिकतम फायदा उठा सकें। पौड़ी की रूपा रानी ने कहा कि महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र में योजना बनाई जानी चाहिए। चम्पावत के केतन भारद्वाज ने कहा कि सोलर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुदंरम, अपर सचिव एवं निदेशक उरेडा श्रीमती रंजना राजगुरू, प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी.ध्यानी मौजूद थे।

You Might Also Like

Uttarakhand: देहरादून में जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का DM ने किया स्थलीय निरीक्षण, बदल जाएगी
उत्तराखंड के गौरीकुंड में भारी बारिश, लैंडस्लाइड से दुकानें क्षतिग्रस्त, कुछ लोगों के दबने की आशंका
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
अंकिता भंडारी केस: CBI ने ‘अज्ञात VIP’ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा; सबूतों की तलाश में देहरादून-ऋषिकेश पहुंची दिल्ली की टीम
पिथौरागढ़ में नातिन ने मामी के गहनों पर किया हाथ साफ, चोरी के पैसों से खरीदी कार; प्रेमी संग भागने की फिराक में धरी गई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

The Hill India News
The Hill India News
September 8, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार हुआ मानदेय; अयोध्या से किया बड़ा ऐलान
लच्छीवाला स्कूल के सामने तेज रफ्तार का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहित उनियाल ने उठाई आवाज; तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
₹17 हजार नहीं, अब ₹30 हजार चाहिए! उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लिखित फैसले तक आंदोलन की चेतावनी
मॉनसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा! डेंगू के 138 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए क्या खाएं-पिएं और कैसे रहें सुरक्षित
10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; टिहरी में रिंग रोड का पुश्ता ढहा, पिथौरागढ़-बागेश्वर में 34 सड़कें बंद
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी! 32वें दिन भी करोड़ों की कमाई, ₹2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹130 करोड़ का आंकड़ा
पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रामानुज के तेवर सख्त, बोला—“न पछतावा है, न माफी मांगूंगा”; ‘शुगर डैडी’ को भी धमकी देने का दावा
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में 20 नाली जमीन की कथित फर्जी बिक्री से हड़कंप, पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए नौकरी छोड़ तहसील के चक्कर काट रहा परिवार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?