By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रविन्द्र जुगरान की शिकायत पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु का त्वरित संज्ञान, मसूरी के कोलूखेत क्षेत्र में अवैध कटान और अतिक्रमण की जांच के आदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > रविन्द्र जुगरान की शिकायत पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु का त्वरित संज्ञान, मसूरी के कोलूखेत क्षेत्र में अवैध कटान और अतिक्रमण की जांच के आदेश
उत्तराखंडफीचर्ड

रविन्द्र जुगरान की शिकायत पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु का त्वरित संज्ञान, मसूरी के कोलूखेत क्षेत्र में अवैध कटान और अतिक्रमण की जांच के आदेश

The Hill India News
Last updated: July 15, 2026 12:03 pm
The Hill India News
Published: July 15, 2026
Share
SHARE

देहरादून, 15 जुलाई। मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत कोलूखेत क्षेत्र में कथित अवैध वन कटान, जंगल झाड़ियों की सफाई, वन भूमि पर अतिक्रमण तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान के संबंध में पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र जुगरान द्वारा प्रमुख सचिव (वन), उत्तराखंड आर.के. सुधांशु को भेजे गए पत्र का शासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।

रविन्द्र जुगरान ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि मसूरी के कोलूखेत क्षेत्र में लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में वन संपदा को व्यापक क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्होंने अवैध कटान, जंगल झाड़ियों की सफाई, वन भूमि पर अतिक्रमण, सड़कों के नाम पर पेड़ों की कटाई तथा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि यह क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और अतीत में भी अनियंत्रित खनन एवं वनों के दोहन के दुष्परिणाम सामने आ चुके हैं।

शिकायत प्राप्त होने के मात्र तीन दिन के भीतर 11 जुलाई 2026 को प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य वन संरक्षक (गढ़वाल), पौड़ी को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिकायत का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्रवाई से शासन को अवगत कराया जाए। आदेश की प्रति प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखंड को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

रविन्द्र जुगरान ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि हिमालयी पर्यावरण, वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे भविष्य में वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सके।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने प्रमुख सचिव द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि यदि शिकायतों पर इसी प्रकार समयबद्ध कार्रवाई होती रही तो उत्तराखंड की वन संपदा और संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र जुगरान लंबे समय से उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़े हुए हैं। अवैध कटान, वन भूमि पर अतिक्रमण, अवैध खनन, बेरोजगारी तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर वे वर्षों से लगातार मुखर रहे हैं। उनके द्वारा उठाए गए अनेक जनहित के विषयों पर शासन और प्रशासन ने समय-समय पर संज्ञान लेकर कार्रवाई भी की है। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण वे राज्य में एक जागरूक एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि स्वर के रूप में जाने जाते हैं।

You Might Also Like

There are several ways to improve organic farming
ST टैक्स छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: करोड़ों कमाने वाले आदिवासियों पर क्रीमी लेयर लागू करने की मांग खारिज
Dehradun: बीमा धोखाधड़ी और वसूली आतंक पर बड़ा एक्शन: देहरादून डीएम ने HDFC ERGO पर 8.11 लाख की काटी RC
नई दिल्ली : जज के तबादले को लेकर सीजेआई चंद्रचूड़ से मिला गुजरात वकीलों का प्रतिनिधिमंडल
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया किया।
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?