
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गुरुवार रात सीताराम येचुरी की तबीयत फिर बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें लंग्स में शिकायत है। एम्स के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। 77 वर्षीय माकपा नेता सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। तब से उनका इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ी है।
Update on CPI(M) General Secretary, comrade Sitaram Yechury's health. pic.twitter.com/gp1yoRNtDO
— CPI (M) (@cpimspeak) August 31, 2024
बता दें कि सीताराम येचुरी अगस्त महीने में निमोनिया जैसे संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती हुए थे। हालांकि, तब एम्स के डॉक्टरों ने उनकी बीमारी का खुलासा नहीं किया था। कुछ महीनों पहले ही येचुरी ने मोतियाबिंद की सर्जरी कराई थी। तब से ही एम्स के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पिछले दिनों (31 अगस्त) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। येचुरी को दिल्ली एम्स के विशेष डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। पार्टी ने बताया था कि उनका श्वसन संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।