By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पुणे: खेती के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर जुटाने को सरकार ने एक लाख करोड़ रु. का एग्री इन्फ्रा फंड बनाया है: तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पुणे: खेती के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर जुटाने को सरकार ने एक लाख करोड़ रु. का एग्री इन्फ्रा फंड बनाया है: तोमर
देशफीचर्ड

पुणे: खेती के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर जुटाने को सरकार ने एक लाख करोड़ रु. का एग्री इन्फ्रा फंड बनाया है: तोमर

The Hill India News
Last updated: October 13, 2022 12:46 pm
The Hill India News
Published: October 13, 2022
Share
SHARE

देश में गैर-बराबरी को समाप्त करने के लिए कार्य योजना बनाकर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री  मोदी-  तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुई महाएफपीसी की वार्षिक साधारण सभा
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव-गरीब-किसान को आगे बढ़ाने और उनका जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर बढ़ाने, मेक इन इंडिया के विस्तार, विरासत को सहेजने व भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री  मोदी लगातार प्रयत्नशील हैं। पीएम के नेतृत्व में गरीबों को मुख्य धारा में लाने, गैर-बराबरी समाप्त करने की दिशा में योजनाबद्ध ढंग से ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने यह बात आज पुणे में महाएफपीसी की आठवीं सर्वसाधारण सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा तब तक पूरी नहीं हो सकती, जब तक उस देश का गरीब गैर-बराबरी से मुक्त नहीं होता। देश में इसी तरह के हालात थे, लगभग आधी आबादी के बैंक खाते नहीं थे। करोड़ों परिवारों के पास शौचालय नहीं थे, बिजली नहीं थी, रसोई बनाने के लिए गैस सिलेंडर नहीं थे, रहने के लिए छत नहीं थी। इन असमानताओं को दूर करने का बीड़ा प्रधानमंत्री जी ने उठाया। पीएम आवास योजना में गरीबों के घर बनाए जा रहे हैं। हर घर शौचालय, जन-धन खाते, सौभाग्य योजना के तहत बिजली और उज्जवला योजना के माध्यम से हर घर में रसोई गैस सिलेंडर और गांव-गांव खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। वहीं, गरीब परिवारों की लाखों बहनों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका उपलब्ध कराकर गैर-बराबरी को समाप्त करने का काम किया जा रहा है।

तोमर ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी होनी चाहिए। इस दिशा में केंद्र व राज्य सरकारों के साथ ही एफपीओ तथा कृ़षि से सम्बद्ध अन्य सभी संगठनों ने मिल-जुलकर काम किया, जिसका लाभ आज देश के किसानों को मिल रहा है। लाखों किसानों की आय दोगुनी से आगे बढक़र पांच से दस गुना तक भी हुई है।  तोमर ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी कोई योजना बनी, जिसमें किसानों का नाम सम्मान से जोड़ा गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम- किसान) योजना अंतर्गत अभी तक साढ़े 11 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2 लाख करोड़ रु. से अधिक राशि जमा कराई जा चुकी है। योजना में 22.5 करोड़ रु. महाराष्ट्र के किसानों को मिलते हैं। फसल बीमा योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं मिल रहा था, जिसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई, आज इससे देशभर में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं। महाराष्ट्र में 50 लाख से अधिक किसान इस योजना में कवर किए गए हैं। देश में इस योजना के माध्यम से 1.22 लाख करोड़ रु. क्लेम के रूप में किसानों के नुकसान की भरपाई की गई है।

उन्होंने कहा कि खेती के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर जुटाने को सरकार ने एक लाख करोड़ रु. का एग्री इन्फ्रा फंड बनाया है। इसके सहित डेढ़ लाख करोड़ रु. के पैकेजों की व्यवस्था गांवों में कृषि व सम्बद्ध कार्यों के लिए की गई है। एग्री इन्फ्रा फंड से 14 हजार करोड़ रु. के प्रोजेक्ट स्वीकृत भी हो गए हैं। आने वाले दिनों में इसका लाभ किसानों को मिलेगा। श्री तोमर ने कहा कि देश में 86 फीसदी छोटे किसान हैं, जिनकी ताकत बढ़ाने के लिए 10 हजार नए एफपीओ बनाए जा रहे हैं। किसानों को हर आवश्यक सुविधा मिलें, इस दिशा में सरकार प्रयत्नशील है। किसानों को परिवहन सुविधा व अच्छा दाम मिले, इसके लिए काम करने की जरूरत है। डिजिटल कृषि पर काम चल रहा है। यह जब पूरा होगा तो कृषि क्षेत्र में दिखने वाला असंतुलन खत्म होगा, पारदर्शिता आएगी व भाव में असंतुलन को पाटा जा सकेगा। साथ ही किसानों को तकनीक ,जलवायु आदि के बारे में सलाह दी जा सकेगी।

 

You Might Also Like

दिल्ली आबकारी मामला: हाईकोर्ट में आज फिर दलीलें रख सकते हैं अरविंद केजरीवाल, जवाबी हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने की मांग तेज
उत्तराखण्ड: कई आईएएस व पीसीएस के तबादले ,
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया पंचम राज्य ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ, कहा- यह आयोजन देगा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, अब टीम इंडिया का सामना होगा साउथ अफ्रीका से
New Delhi: पीड़ित युवती की कुंडली जांचने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?