By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख की राहत राशि
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख की राहत राशि
उत्तराखंडफीचर्ड

पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख की राहत राशि

The Hill India News
Last updated: July 16, 2025 8:39 am
The Hill India News
Published: July 16, 2025
Share
SHARE

पिथौरागढ़/नई दिल्ली: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर मुवानी के पास उस समय हुआ, जब एक मैक्स वाहन सूनी पुल से फिसलकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

Contents
प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, दी राहत राशिमुख्यमंत्री ने जताया आभार, राज्य से भी मदद की घोषणाराहत और बचाव कार्य जारी

दुर्घटना के वक्त वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य आठ घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक आठ साल की बच्ची और वाहन चालक भी शामिल हैं।


प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, दी राहत राशि

इस हृदयविदारक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया। पीएम ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। यह सहायता प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दी जाएगी।


मुख्यमंत्री ने जताया आभार, राज्य से भी मदद की घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की संवेदना और सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि “इस कठिन समय में केंद्र सरकार का साथ पीड़ित परिवारों को संबल देगा।” मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

धामी ने कहा कि “सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।”


राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद भंडारीगांव और मुवानी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

You Might Also Like

पेपर लीक पर लगाम कसने के लिए हुआ उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, दो महीने में सौंपेगी रिपोर्ट
उत्तराखण्ड : जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अफसरों के तबादलों की तैयारी में जुटी सरकार
Uttrakhand : दो युवकों को रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, जान गंवाकर चुकानी पड़ी कीमत
New Delhi: बिहार में शराबबंदी कानून में बदलाव किये जायेंगे, कैबिनेट की मंजूरी
बिहार विधानसभा चुनाव पर उद्धव ठाकरे के तीखे सवाल: “तेजस्वी की सभाओं में भीड़ असली थी या एआई?” 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?