Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

लव मैरिज में हो माता-पिता की सहमति अनिवार्य, भाजपा सांसद ने संसद में लिव-इन को बोला गंभीर बीमारी

भारत में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर देश की संसद में भी बहस शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में लव मैरिज और लिव-इन रिलेशनशिप पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग कर दी है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला। भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने लोकसभा में कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप एक बीमारी है और इसे रोकने के लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए।

सांसद ने लव मैरिज में भी माता-पिता की सहमति को अनिवार्य बनाने की मांग की है। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अगर इन सब पर रोक नहीं लगाई गई और ऐसा ही चलता रहा तो हमें जिस सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है वह एक दिन समाप्त हो जाएगी। आपको बताते चलें कि चौधरी धर्मबीर सिंह हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते हैं। धर्मबीर सिंह ने 1987 में लोकदल पार्टी के टिकट पर तोशाम सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को हराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724