By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नाइजीरियाई सेना का हेलीकॉप्टर डाकुओं ने उड़ाया, बचाव अभियान में जा रहे सैनिकों की मौत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > नाइजीरियाई सेना का हेलीकॉप्टर डाकुओं ने उड़ाया, बचाव अभियान में जा रहे सैनिकों की मौत
फीचर्डविदेश

नाइजीरियाई सेना का हेलीकॉप्टर डाकुओं ने उड़ाया, बचाव अभियान में जा रहे सैनिकों की मौत

The Hill India News
Last updated: August 16, 2023 3:06 pm
The Hill India News
Published: August 16, 2023
Share
Image Source : FILE
SHARE

नाइजीरियाई सेना के एक हेलीकॉप्टर को डाकुओं ने मार गिराया है। इसमें कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। डाकुओं द्वारा हमले के बाद यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि नाइजीरिया के उत्तरी मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों की गोलीबारी के बाद सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि मरने वालों की संख्या अभी नहीं बताई गई है।

नाइजीरियाई वायु सेना ने कहा कि एमआई-171 हेलीकॉप्टर नाइजर राज्य में ‘‘हताहत हुए लोगों की निकासी के मिशन पर था।’’ नाइजर डाकुओं के हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। इस घटना में हताहतों की संख्या का विवरण नहीं दिया गया है। इलाके के निवासियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि राज्य के शिरोरो जिले में डाकुओं ने हेलीकॉप्टर को तब निशाना बनाया जब यह एक अन्य हमले में घायल सैनिकों को ले जा रहा था।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मंगलवार रात एक बयान में पीड़ितों के प्रति शोक व्यक्त किया। घटनास्थल के वीडियो में जले हुए हेलीकॉप्टर के हिस्सों के आसपास शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि बंदूकधारियों ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। शिरोरो के एक युवा नेता बांगिडा कुडोडो ने कहा कि बंदूकधारियों की गोलाबारी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि पहले हुए हमले और उसके बाद बचाव अभियान के दौरान दुर्घटना में कम से कम 20 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई।

You Might Also Like

उत्तराखंड आपदा राहत: सैंजी व बुरांसी गांव के प्रभावितों को मिली आर्थिक सहायता
उत्तराखंड : पैतृक गांव गवाणा पहुंचे CDS जनरल अनिल चौहान, भतीजी की शादी में शामिल होने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
अब इस नेता ने उठाई किन्नरों के आरक्षण के साथ, ‘किन्नर आयोग’ बनाने की मांग
भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों में ऑनलाइन क्लास
मोदी गवर्मेंट पूरे देश में जल्द शुरू कर सकती है जनगणना, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर भी आया बड़ा अपडेट
TAGGED:banditsblownHelicopterNigerian armyoperation killedsoldiers
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली-NCR का नया मास्टर प्लान 2041: आधे घंटे में सिमटेंगी दूरियां, नोएडा-गुरुग्राम से मेरठ और हापुड़ तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
IRCTC की नई वेबसाइट से बदलेगा टिकट बुकिंग का अनुभव, छात्रा के सुझाव पर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
E100 के दौर में भी बेकार नहीं होगी Hero Splendor Flex Fuel! जानिए क्यों एक्सपर्ट इसे बता रहे हैं भविष्य की सबसे समझदार बाइक
बिहार: रोशन आनंद को मिली जमानत, कोर्ट की नसीहत- ‘गुरु हैं तो गुरु जैसा आचरण करें’, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
ट्रंप की ‘जीत’ पर उठे सवाल: ईरान-अमेरिका समझौते ने खोली युद्ध की असली तस्वीर, क्या बिना हारे हार गया वॉशिंगटन?
”सूने हो रहे घर और बढ़ रहे वृद्धाश्रम, यह व्यथित करता है’: वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक पाती
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?