By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New Delhi : दूरदर्शी संरचनात्मक सुधारों की शुरुआत हो रही है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > New Delhi : दूरदर्शी संरचनात्मक सुधारों की शुरुआत हो रही है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
देशफीचर्डस्वास्थय

New Delhi : दूरदर्शी संरचनात्मक सुधारों की शुरुआत हो रही है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

The Hill India News
Last updated: May 3, 2023 10:45 am
The Hill India News
Published: May 3, 2023
Share
SHARE

अंग दान और अंग प्रत्यारोपण क्षेत्र में सुधार के लिए दूरदर्शी संरचनात्मक परिवर्तन सामने लाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य मंत्री (स्वास्थ्य) डॉ. भारती प्रवीण पवार की उपस्थिति में अंगदान और प्रत्यारोपण की स्थिति की समीक्षा करते हुए इस संबंध में निर्देश दिए।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम के 99वें एपिसोड में देशवासियों से अंगदान के इस नेक काम के लिए आगे आने का आह्वान किया। इससे देश में अंगदान को एक नई गति मिली है। देश में कुल अंग प्रत्यारोपण की संख्या वर्ष 2013 में 5000 से कम थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 15000 से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एन.ओ.टी.टी.ओ.), क्षेत्रीय स्तर पर क्षेत्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (आर.ओ.टी.टी.ओ), और राज्य स्तर पर राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एस.ओ.टी.टी.ओ) के नेटवर्क के माध्यम से बेहतर समन्वय के कारण प्रति मृतक दाता अधिक अंगों का उपयोग किया जा रहा है। वर्ष 2016 में 930 मृतक दाताओं से 2265 अंगों का उपयोग किया गया जबकि वर्ष 2022 में 904 मृतक दाताओं से 2765 अंगों का उपयोग किया जा सका।

राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एन.ओ.टी.टी.ओ.) अस्पतालों में अंग दान और प्रत्यारोपण कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए चरणबद्ध तरीके से मार्गदर्शिका के रूप में एक प्रत्यारोपण मैनुअल पर काम कर रहा है और प्रत्यारोपण समन्वयकों के प्रशिक्षण के लिए एक मानक पाठ्यक्रम पर भी काम कर रहा है। इन दोनों दस्तावेजों को पूरा कर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के बेहतर कार्यान्वयन के लिए एन.ओ.टी.टी.ओ. में समन्वय, आई.ई.सी., प्रशिक्षण और मानव संसाधन/लेखा के लिए चार वर्टिकल बनाए गए हैं। हाल ही में, भारत सरकार ने केंद्र सरकार के ऐसे कर्मचारियों को 42 दिनों तक के विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किए हैं, जो सार्वजनिक हित में एक विशेष कल्याणकारी कदम उठा कर दूसरे इंसान को अंग दान करते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय देश में अंग दान और प्रत्यारोपण को बढ़ावा देते हुए नीतिगत सुधारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से भी सीख ले रहा है।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश : 130 करोड़ भारतीय हर चुनौती को कह रहे हैं- ‘दम है तो हमें रोक लो’ – रोक सको तो रोक लो :मोदी
New Delhi: रोजगार मेले में 70,000 से अधिक नियुक्ति-पत्र प्रदान, PM बोले- “अगले 25 साल में भारत बनेगा विकसित राष्ट्र”
PM Modi dedicates 2G Ethanol Plant in Panipat
नई दिल्ली–फिरोजपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द होगी शुरू, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर
उपराष्ट्रपति चुनाव नतीजे: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत, क्रॉस वोटिंग से गरमाई राजनीति
TAGGED:beginningDr. Mansukh MandaviyaNew DelhireformsstructuralUnion Health MinisterVisionary
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली दंगा मामला 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज

The Hill India News
The Hill India News
July 4, 2026
इतिहास रच गया बालक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू, तोड़ डाला महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना ‘विराट’ रिकॉर्ड
सेवा, सुशासन और समर्पण का महाकुंभ बना ‘सेवा पखवाड़ा’; ऋषिकेश में उमड़ा 20 हजार लोगों का सैलाब, युवाओं को मिला जापान का टिकट
बदरीनाथ धाम में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता पर BKTC सख्त; 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, हड़कंप
एमपी का ‘घोस्ट हॉस्पिटल’: इंदौर में ज़मीन पर ईंट तक नहीं रखी, लेकिन सरकारी पोर्टल पर सालों से चल रही है डॉक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
समुद्र तल से 3,680 मीटर ऊपर ‘तृतीय केदार’ तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड
सोशल मीडिया का चश्मा और कानून के हाथ: देहरादून में लाखों के हीरे की चोरी का वो अनसुना किस्सा, जिसे एक ‘इंस्टाग्राम रील’ ने बेपर्दा कर दिया
यूपी का बड़ा भूमि घोटाला: संभल में गंगा किनारे की 1144 बीघा सरकारी जमीन माफियाओं के हवाले, पूर्व SDM और वकील समेत 6 गिरफ्तार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था का कायाकल्प: 3,211 पदों पर जल्द होगी बंपर भर्ती, मंत्री रेखा आर्या ने दिए सख्त निर्देश
नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प है: CM धामी ने उत्तराखंड PCS 2024 के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा ‘सफलता का महामंत्र’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?