By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : आज की नियुक्ति से 9 हजार परिवारों में खुशहाली आएगी और यूपी में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी- प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : आज की नियुक्ति से 9 हजार परिवारों में खुशहाली आएगी और यूपी में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी- प्रधानमंत्री मोदी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : आज की नियुक्ति से 9 हजार परिवारों में खुशहाली आएगी और यूपी में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी- प्रधानमंत्री मोदी

The Hill India News
Last updated: February 26, 2023 3:53 pm
The Hill India News
Published: February 26, 2023
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मेले को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। मेले में यूपी पुलिस में उप निरीक्षकों तथा नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर के समकक्ष पदों एवं अग्निशमन विभाग के द्वितीय अधिकारियों की हुई सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उन्हें बीजेपी शासित राज्यों में लगभग हर सप्ताह एक रोजगार मेले को संबोधित करने का अवसर मिल रहा है और देश को लगातार प्रतिभाशाली युवा मिल रहे हैं, जो अपने साथ सरकारी व्यवस्था में नई सोच और दक्षता लाते हैं।

प्रधानमंत्री ने आज के यूपी रोजगार मेले के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे 9 हजार परिवारों में खुशहाली आयेगी और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा की भावना में वृद्धि होगी, क्योंकि नई भर्तियों से राज्य का पुलिस बल मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 से यूपी पुलिस में 1.5 लाख से अधिक नई नियुक्तियों के साथ, वर्तमान सरकार के तहत रोजगार और सुरक्षा दोनों में सुधार हुआ है।

मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आज उत्तर प्रदेश अपनी कानून-व्यवस्था और विकास-उन्मुखता के लिए पहचाना जाता है, जो माफिया राज और लचर कानून व्यवस्था की पहले की स्थिति से बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा हुए हैं।

डबल-इंजन सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने नए हवाई अड्डों, समर्पित फ्रेट कॉरिडोर, नए रक्षा गलियारे, नई मोबाइल निर्माण इकाइयों, आधुनिक जलमार्गों का उल्लेख किया और कहा कि नयी अवसंरचनायें रोजगार के अभूतपूर्व अवसर ला रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे हैं और राजमार्ग लगातार विकसित हो रहे हैं। ये न केवल रोजगार सृजित कर रहे हैं बल्कि राज्यों में और अधिक परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार में वृद्धि हुई है। श्री मोदी ने हाल ही में हुए वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन को मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सुरक्षा और रोजगार की संयुक्त शक्ति ने यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।” उन्होंने मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के गिरवी-मुक्त ऋण, एक जिला एक उत्पाद योजना, फलते-फूलते एमएसएमई और जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम का उदाहरण दिया।

नव नियुक्त कर्मियों से प्रधानमंत्री ने नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों के बारे में बात की और उनसे नया सीखने की भावना को जीवित रखने का आग्रह किया। उन्होंने उनको अपने व्यक्तित्व विकास, प्रगति और ज्ञान-प्राप्ति के लिए प्रयास जारी रखने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त कर्मियों से कहा, “जब आप इस सेवा में आते हैं, तो आपको पुलिस से ‘डंडा’ मिलता है, लेकिन भगवान ने आपको दिल भी दिया है। इसलिए आपको संवेदनशील होना होगा और व्यवस्था को भी संवेदनशील बनाना होगा।’ उन्होंने प्रशिक्षण पर भी जोर दिया, जो साइबर अपराध, फोरेंसिक विज्ञान जैसे संवेदनशील और आधुनिक क्षेत्रों में सुधार करेगा और स्मार्ट पुलिस व्यवस्था को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि नव नियुक्त कर्मियों पर सुरक्षा और समाज को दिशा देने, दोनों की जिम्मेदारी होगी। प्रधानमंत्री ने निष्कर्ष के तौर पर कहा, “आप लोगों के लिए सेवा और शक्ति दोनों के प्रतिबिंब हो सकते हैं।”

You Might Also Like

आपदा के बीच राखी का रिश्ता: धराली में फंसी महिला ने सीएम धामी को बांधी राखी, आंखें नम कर गया दृश्य
हल्द्वानी गल्ला मंडी डबल मर्डर केस: नशे की पार्टी, खूनी संघर्ष और पत्थर से कुचलकर हत्या; पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
असहायों के लिए वरदान बना देहरादून प्रशासन का “राइफल क्लब फंड”: अब तक 15 लाख की मदद, 43 जरूरतमंद हुए लाभान्वित
नई दिल्ली : 81.35 करोड़ लोगों को एक साल तक मुफ्त राशन एवं सैन्य बलों के लिए ओआरओपी में संशोधन किया गया
बिहार की सियासत में नई करवट: पशुपति पारस ने ठुकराया RJD का ऑफर, अब बनाएंगे नया गठबंधन
TAGGED:appointmentbringfamiliesincreaseNew DelhiPrime Minister ModiprosperitysecuritysenseToday'sUP
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

जस्टिस यशवंत वर्मा पर कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तीनों आरोप साबित; कैश को लेकर जवाब भी नहीं माना गया संतोषजनक

The Hill India News
The Hill India News
August 12, 2026
पुण्य की डुबकी, पीछे छोड़ गए कूड़े का पहाड़! हरिद्वार कांवड़ मेले के बाद 7 हजार मीट्रिक टन कचरा, गंगा घाटों से अकेले निकला 4500 टन कूड़ा
मसूरी में दवा दुकानों की खुली पोल! कहीं फार्मासिस्ट गायब तो कहीं एक्सपायरी दवाओं का ढेर, 3 मेडिकल स्टोरों पर बिक्री बंद
SpiceJet Flight में मचा हड़कंप! ‘गेट खोलो… सांस नहीं आ रही’, गर्म केबिन में तड़पते रहे यात्री, हंगामे के बाद टली उड़ान
रुद्रपुर में वाहन रजिस्ट्रेशन का बड़ा खेल! एक नंबर पर दौड़ रही थीं दो स्विफ्ट डिजायर, चेसिस नंबर भी निकला एक जैसा; आधार में भी गड़बड़ी ने उड़ाए ARTO के होश
टाटा संस में बड़ा नेतृत्व बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने तीसरे कार्यकाल से किया किनारा, 18 अगस्त की AGM से पहले बढ़ी हलचल
JSSC CGL में ‘रिश्तों का रिजल्ट’ या महज संयोग? अभय तिवारी के परिवार से जुड़े कई नाम BSO पद पर चयनित होने के दावे से मचा हड़कंप, CID की जांच पर टिकी निगाहें
मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘खुशी है आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, कागजों में जिंदा रहा दिवंगत कॉन्स्टेबल का इलाज!
ट्रंप को ईरान के खतरे का डर! तुर्की से निकलते वक्त बदला गया विमान, कैटरिंग ट्रक से गुपचुप कराई गई शिफ्टिंग; ‘डिकॉय’ प्लेन में बैठे रहे पत्रकार और कर्मचारी
बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन! कपूरथला में तैयार हुआ पहला LHB रेक, जानिए भारत से कितनी अलग हैं ये कोच
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?